दोस्तों, हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। प्याज 1720 रुपये कुंटल, टमाटर 1755 रुपये कुंटल हैं, जबकि आलू 872 रुपये कुंटल, लहसुन 13190 रुपये कुंटल बिक रहा। अदरक 7485 रुपये कुंटल, हरी मिर्च 2550 रुपये कुंटल हैं। इसके अलावा बंदगोभी 1300 रुपये कुंटल, फूलगोभी 1355 रुपये कुंटल हैं। गाजर 1365 रुपये कुंटल, मूली 985 रुपये कुंटल, बैंगन 1740 रुपये कुंटल, लौकी 1750 रुपये कुंटल, हरी मटर 2640 रुपये कुंटल, कद्दू 1575 रुपये कुंटल, शिमला मिर्च 3200 रुपये कुंटल हैं।

दोस्तों, हरदोई की फल मंडी में फलों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। सेव 7370 रुपये कुंटल, केला 2770 रुपये कुंटल बिक रहा। वहीं अनार 6740 रुपये कुंटल है जबकि अंगूर 3900 रुपये कुंटल, पपीता 1891 रुपये कुंटल बिक रहा। मुसम्मी 3300 रुपये कुंटल हैं।

यह नौकरी उनके लिए है जो देव इंटरप्राइजेस से जुड़कर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर काम करने की इच्छा रखते है। नौकरी करने का कार्यस्थल आजमगढ़ उत्तरप्रदेश होगा। न्यूनतम 12वीं पास फ्रेशर या अनुभवी व्यक्ति जिन्हे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में काम करने की दक्षता प्राप्त हो ,वे इस पद के आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ताओं का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 16 हज़ार रूपए वेतन दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर सपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। नंबर है : 7302718065 .

-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच करने एवं उनको निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला के अधीक्षक डॉ शरद वैश्य व उनके स्टाफ को सबसे ज्यादा अल्ट्रा साउंड करवाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सम्मानित किया गया। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड करने वाले श्री फूलचंद्र अस्पताल के संचालक डॉ आशीष गुप्ता को सीएमओ द्वारा हरदोई में सम्मानित किया गया।

लाला गंगा प्रसाद मानव कल्याण समिति एवं इंदिरा गांधी आई हास्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर के सयुक्त तत्वाधान में नगर कल्याण समिति के धर्मशाले में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारम्भ सेवानिर्वत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तसद्दूक हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महरोनियां निवासी सुरेश ने न्यायालय की शरण लेते हुए बताया है कि 15 दिसंबर को उसका पुत्र दीपू विपक्षीगढ़ देशराज की दुकान पर सौदा लेने गया था देशराज दारू पीकर उसके बेटे को गाली गलौज  करके मारना पीटना शुरू कर दिया शोर गुल होने पर बचाने गया तो देशराज,राजेश, लालता व श्रीपाल ने उसको घेर कर मारने पीटने लगे और सर पर सरिया मार दी जिससे वह चोटहिल हो गया मामले में कोतवाल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच कर कार्यवाही की जा रही है

क्षेत्र के चंदन देवी इंटर कॉलेज गदौरा  में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लोगों को भारत माता के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए जागरूक किया गया।

युवा सशक्त होंगे तो देश शक्तिशाली बनेगा और युवा भी मजबूत होंगे। यह बात युवा भाजपा नेता और ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहौना व नयागांव में मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा की आयोजित नमो चौपाल में कही। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि मौजूदा व भावी पीढ़ियों को वह जीवन न जीना पड़े, जो पहले की पीढ़ी जी रही थी।

अन्नदाता किसानों को आवारा गौ पशुओं से निजात दिलाने और बेसहारा गौवंशों के संरक्षण व संवर्धन के लिए ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हर्रई में नवनिर्मित गौ आश्रय स्थल का मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश और बीडीओ नरोत्तम कुमार ने मंगलवार को वहां विधि विधान से पूजा अर्चना एवं फीता काटकर उदघाटन किया।

01 मार्च से प्रारम्भ होगी गेहूं खरीद . #हरदोई: जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका ने समस्त किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत गेहूँ का समर्थन मूल्य रू0 2275.00 प्रति कुंटल रखा गया है। गेहूँ विकय हेतु ऑनलाइन कृषक पंजीकरण 01 जनवरी 2024 से प्रारम्भ हो चुके हैं। कृषकों को गेहूँ विक्रय के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। कृषक बन्धु किसी भी जनसुविधा केन्द्र, साइबर कैफे या स्वयं से अथवा सरकारी कय केन्द्रों पर जाकर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। गेहूं पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 7007802899 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कृषक भाईयों को अवगत कराना है कि जनपद में गेहूँ खरीद क्रय केन्द्रों पर 01 मार्च, 2024 से प्रारम्भ होगी। 100 कुंटल तक के पंजीकरण में मात्रा सत्यापन की आवश्यकता नही होगी। आगामी खरीद सत्र में बटाईदारों के माध्यम से गेहूं खरीद की जायेगी, साथ ही कृषक भाईयों को छनाई उतराई हेतु लेबर चार्ज रू0 20 प्रति कुंटल अतिरिक्त उनके आधार लिंक बैंक खाते में प्रेषित किया जायेगा। अतः कृषक भाईयों से अनुरोध है कि उपरोक्तानुसार गेहूँ खरीद योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण करायें। -