ड्यूटी से गायब रहने वाले पंचायत सहायकों पर कढ़ाई की गई तो पंचायत सहायकों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है
नवागन्तुक कोतवाली प्रभारी ने संभाली कमान बेनीगंज/हरदोई। कोतवाली बेनीगंज में तैनात कोतवाली प्रभारी का स्थानांतरण हो जाने पर नव आगन्तुक प्रभारी ने कोतवाली की कमान संभाल ली है प्रभारी ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है बताते चलें कि कोतवाली बेनीगंज में तैनात कोतवाली प्रभारी उमाकांत दीपक का स्थानांतरण प्रभारी अपराध शाखा हरदोई में हो गया है अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को और भी सुदृण बनाए रखने के उद्देश्य से संजय त्यागी को बेनीगंज कोतवाली का कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया है संजय त्यागी ने बेनीगंज कोतवाली की कमल संभाल ली है उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की है अपराध करने वाले व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा कानून का नियमता पालन किया जाएगा। कोतवाली पर आगंतुक फरियादियों की समस्या निस्तारण करने की प्रथम वरीयता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट का आयोजन 28 फरवरी को होगा-धीरेन्द्र श्रीवास्तव हरदोई। जिला समाज कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया है कि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट का आयोजन 27 फरवरी को जनपद स्तर पर सीएसएनपीजी कालेज, हरदोई में होना निश्चित हुआ था। किन्तु राज्य सभा निर्वाचन होने के कारण जनप्रतिनिधि आयोजन में उपस्थित न हो पाने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट के आयोजन 27 फरवरी में आंशिक संशोधन करते हुए 28 फरवरी को होगा।
सण्डीला प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के गठन के लिए एक बैठक का आयोजन नगर पालिका मीटिंग हॉल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार डॉ0 के0जी0गुप्ता शामिल हुये अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अनुराग अस्थाना ने व संचालन मुईज़ साग़री ने किया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महरोनिया निवासी सुरेश ने न्यायालय की शरण ली
रिंकी के हाँथ पीले कर कन्यादान योजना समिति ने पेश की मानवता की मिसाल . #हरदोई की संस्था सर्व धर्म कन्या विवाह फाउंडेशन ने बेसहारा परिवार की कन्या का विवाह कराने के साथ ही लखनऊ में कन्यादान योजना समिति परिवार के प्रदेश कार्यालय का वृक्षारोपण कर किया शुभारंभ। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ कल दिनांक 25 फरवरी दस साल पहले 11 साल की उम्र में रिंकी ने गरीबी से तंग आकर अपने पिता को अपनी जान गंवाते देखा। माता ने जैसे तैसे दूसरों के घरों में काम करके पालन पोषण तो कर दिया लेकिन कहते हैं गरीब आदमी के घर में जवान बेटी सबसे बड़ा अभिशाप है, कुछ भी न समझ आ रहा मां को, कन्यादान योजना समिति परिवार से जुड़ी सुनीता अग्रवाल ने प्रदेश प्रभारी निहारिका सिंह से मिलवाया और फिर लिया गया एक और बिटिया के हाथ पीले कर सम्मान पूर्वक विदा करने का संकल्प। इस मौके पर सभी लोगों ने वृक्षारोपण को महत्व देते हुए रिंकी बिटिया को वृक्ष देकर कन्यादान किया, जिसे अंतिम रूप दिया संस्थापक अध्यक्ष गोपेश दीक्षित, ग्लेज एंटोनी, सचिन मिश्रा, दीपक तिवारी, दीक्षा श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, सम्राट कश्यप आदि ने और रिंकी बिटिया को डबल बेड, गद्दा तकिया,सिंगारदान,अलमारी, बक्सा, बर्तन, कपड़े, मेकअप बॉक्स, कुर्सी मेज़ आदि घरेलू सामान देकर सम्मान पूर्वक विदा किया जिसमें जबलपुर से राज कौर, झारखंड से शमीमा खातून, गजियाबाद से गरिमा, असम से जमुना गुरंग लखनऊ से सुनीता अग्रवाल, स्मिता सिंह, प्रीती निगम, कल्पना सिंह,फतेहपुर से नागराज,सोना शिवहरे, हरदोई से स्मिता कृष्ण कुमार, जगतार सिंह, गीता सिंह, अनीश, बिंदिया गुप्ता, दीप्त वर्ण सिंह,अरविन्द, उमेश मिश्रा, नेहा पांडे, जेबा इमरान, राजेश बाजपेई, रिशेंद्र बाजपेई आदि ने आर्थिक रूप से सहयोग किया। इसी के साथ लखनऊ में "सर्व धर्म कन्या विवाह फाउंडेशन" द्वारा संचालित (कन्यादान योजना समिति) परिवार के कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
Transcript Unavailable.
आगामी 84 कोसीय परिक्रमा के मद्देनजर उप जिलाधिकारी,खंड विकास अधिकारी,क्षेत्राधिकारी द्वारा कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले परिक्रमा पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया गया ।खामियां देखकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बताते चलें कि फाल्गुन माह में प्रारंभ होने वाली 84 कोसी परिक्रमा के दृष्टिगत उपजिला अधिकारी संडीला तान्या सिंह ने साधु संतों के ठहरने वाले पड़ावो का निरीक्षण किया।इस दौरान पड़ाव स्थलों की साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था,पेयजल,प्रकाश सुद्रण करने के कड़े निर्देश दिए और गिरधरपुर पड़ाव पर साफ सफाई के साथ तीर्थ मार्ग सही करने के लिए प्रधान प्रतिनिधि को निर्देशित किया ।वहीं उमरारी पड़ाव पर प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने विद्युत विभाग के द्वारा खुले में रखे ट्रांसफार्मर की बेरी कटिंग करने के बारे में अवगत कराया जिस पर उप जिलाधिकारी ने जल्द ही विभाग को निर्देशित करने की बात कही वही सूर्य कुंड के बारे में सफाई तथा साधु-संतों के स्नान व मार्जन के लिए स्वच्छ पानी व प्रकाश के लिए प्रधान प्रतिनिधि को निर्देशित किया साधु संतों की सुरक्षा व्यवस्था के भारी पुलिस बल तैनात करने के लिए क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी तान्या सिंह खंड विकास अधिकारी महेश प्रसाद राजस्व टीम तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी सहित प्रधान व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
हरदोई में चीनी मिल को डालमिया समूह के द्वारा दोबारा संचालन के क्रम में आज मंगोलापुर में एक कृषक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया
