मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट का आयोजन 28 फरवरी को होगा-धीरेन्द्र श्रीवास्तव हरदोई। जिला समाज कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया है कि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट का आयोजन 27 फरवरी को जनपद स्तर पर सीएसएनपीजी कालेज, हरदोई में होना निश्चित हुआ था। किन्तु राज्य सभा निर्वाचन होने के कारण जनप्रतिनिधि आयोजन में उपस्थित न हो पाने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट के आयोजन 27 फरवरी में आंशिक संशोधन करते हुए 28 फरवरी को होगा।
