रिंकी के हाँथ पीले कर कन्यादान योजना समिति ने पेश की मानवता की मिसाल . #हरदोई की संस्था सर्व धर्म कन्या विवाह फाउंडेशन ने बेसहारा परिवार की कन्या का विवाह कराने के साथ ही लखनऊ में कन्यादान योजना समिति परिवार के प्रदेश कार्यालय का वृक्षारोपण कर किया शुभारंभ। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ कल दिनांक 25 फरवरी दस साल पहले 11 साल की उम्र में रिंकी ने गरीबी से तंग आकर अपने पिता को अपनी जान गंवाते देखा। माता ने जैसे तैसे दूसरों के घरों में काम करके पालन पोषण तो कर दिया लेकिन कहते हैं गरीब आदमी के घर में जवान बेटी सबसे बड़ा अभिशाप है, कुछ भी न समझ आ रहा मां को, कन्यादान योजना समिति परिवार से जुड़ी सुनीता अग्रवाल ने प्रदेश प्रभारी निहारिका सिंह से मिलवाया और फिर लिया गया एक और बिटिया के हाथ पीले कर सम्मान पूर्वक विदा करने का संकल्प। इस मौके पर सभी लोगों ने वृक्षारोपण को महत्व देते हुए रिंकी बिटिया को वृक्ष देकर कन्यादान किया, जिसे अंतिम रूप दिया संस्थापक अध्यक्ष गोपेश दीक्षित, ग्लेज एंटोनी, सचिन मिश्रा, दीपक तिवारी, दीक्षा श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, सम्राट कश्यप आदि ने और रिंकी बिटिया को डबल बेड, गद्दा तकिया,सिंगारदान,अलमारी, बक्सा, बर्तन, कपड़े, मेकअप बॉक्स, कुर्सी मेज़ आदि घरेलू सामान देकर सम्मान पूर्वक विदा किया जिसमें जबलपुर से राज कौर, झारखंड से शमीमा खातून, गजियाबाद से गरिमा, असम से जमुना गुरंग लखनऊ से सुनीता अग्रवाल, स्मिता सिंह, प्रीती निगम, कल्पना सिंह,फतेहपुर से नागराज,सोना शिवहरे, हरदोई से स्मिता कृष्ण कुमार, जगतार सिंह, गीता सिंह, अनीश, बिंदिया गुप्ता, दीप्त वर्ण सिंह,अरविन्द, उमेश मिश्रा, नेहा पांडे, जेबा इमरान, राजेश बाजपेई, रिशेंद्र बाजपेई आदि ने आर्थिक रूप से सहयोग किया। इसी के साथ लखनऊ में "सर्व धर्म कन्या विवाह फाउंडेशन" द्वारा संचालित (कन्यादान योजना समिति) परिवार के कार्यालय का शुभारंभ किया गया।