दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।

बीईओ भरखनी पूजा सिंह का विदाई समारोह संपन्न . पूजा सिंह नें कहा- शिक्षकों द्वारा मिला प्यार और इनका स्नेह कभी भी भुला न पाऊंगी, आप सब हमेशा खुश रहें और अपने ब्लॉक को उत्तर प्रदेश के सभी ब्लाकों में प्रथम नम्बर पर लाएं. . #हरदोई। शिक्षा के क्षेत्र में भरखनी ब्लॉक इस समय सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में बहुत अच्छी पोजीशन पर आप सभी शिक्षकों के सहयोग से पहुंच चुका है और आप सब में जो टीम भावना से कार्य करने की आदत है उसकी वजह से मेरा भी नाम रोशन हुआ और आपके विभाग का भी नाम पूरे प्रदेश में जाना जा रहा है आप सभी का जो स्नेह और प्रेम मुझे मिला वो कभी भी भुलाया न जा सकेगा। उक्त उदगार बीआरसी भरखनी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भरखनी पूजा सिंह के स्थानांतरण के संबंध में आयोजित विदाई समारोह के अवसर खण्ड़ शिक्षा अधिकारी ने व्यक्त किए,उन्होंने कहा कि इस ब्लॉक के सभी शिक्षक,शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवम कर्मचारी सभी सम्मान के पात्र हैं क्योंकि यह सब आपसी सामंजस से और टीम भावना से कार्य करते हैं और इस दो साल के समय में हर मौके पर मेरा साथ दिया जिस समय जैसी आवश्यकता पड़ी उस समय हमने जिस शिक्षक को जिम्मेदारी सौंपी उसने उस कार्य को इतने अच्छे ढंग से कर दिया कि मुझे पता ही न चला जिसमे संजय मिश्रा,अजय वर्मा, अभिषेक सिंह, ललित द्ववेदी, राजीव त्रिवेद, राधेश्याम, अखिलेश सिंह, प्रशांत अग्निहोत्री, राष्मीराज, नरेन्द्र सिंह, नन्हेलाल, शिवानन्द, मनोज पाल, प्रबोध बाजपेयी, करुणेश, सौरभ बाजपेयी, अतुल सिंह, अंकित शुक्ल, अनिल यादव, शिखर यादव आदि नाम तो ऐसे हैं कि जिस वक्त मुझे ज़रूरत पड़ी और मैने याद किया वो सब आगे आकर विभागीय कार्यों को पूरा कराने में मदद की साथ ही ब्लॉक के सभी साथियों ने पूरा सहयोग किया इस सहयोग और प्यार को सदैव याद रखेंगे। इसी अवसर पर खण्ड़ विकास अधिकारी, अशोक द्ववेदी ने कहा कि आज हम अपनी बेटी को अपने घर से विदा कर रहे हैं और सभी वक्ताओं ने कहा कि आज मेरी बहन मेरे घर से विदा हो रही है।सभी ने अच्छे से अच्छे उपहार ,स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र,फूल मालाओं,पुष्प गुच्छ आदि देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन शशि कुमार सिंह, सहायक लेखाकार ने किया जबकि स्वागत और विदाई भरखनी स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किये,समारोह शाम छः बजे तक चला और पूरा हाल भरा रहा अन्त में देवांश प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

*करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से चमकेगा बालामऊ जंक्शन* *बालामऊ जंक्शन के पुनर्विकास का वर्चुअल शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया है। इस दौरान सूठेना रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास का भी शिलान्यास किया गया।*

मंडी के भाव की जानकारी

तीन सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस.... जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर कर्मियों की मोबाइल फोन से हाजिरी जांची गई। रेंडम जांच में कछौना की सुपरवाइजर मीरा कुमार और भरावन की सुपरवाइजर रूमी रानी और मंजूलता कार्यालय में नहीं मिलीं। तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। माधौगंज में सुपरवाइजर ममता, संजू, टड़ियावां में प्रधान सहायक अंजली सिंह, भरावन में कर्मचारी अनिल कुमार उपस्थित मिले थे।

हरदोई:33 सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीं, आज मिलेंगे पत्र... *आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात 33 सहायिका प्रोन्नति पाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में प्रोन्नति पत्रों का वितरण करेंगे। विभाग ने प्रोन्नति पाईं सहायिकाओं को लखनऊ ले जाने की तैयारी पूरी कर ली है।*

*हरदोई: 72 ग्राम पंचायत के 52 पंचायत सचिवों का वेतन रोका* *विकास कार्यों और भुगतान में लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने 72 ग्राम पंचायतों के 52 पंचायत सचिवों के फरवरी माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि गांवों में राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में मिलने वाली राशि तो पंचायत सचिवों की ओर से प्राप्त की जा रही है लेकिन, विकास कार्यों और भुगतान में लापरवाही की जा रही है।* इससे सीएम डैशबौर्ड पर जिले की प्रगति प्रभावित हो रही है। बताया कि सभी पंचायत सचिवों से जवाब-तलब भी किया गया है। ग्राम विकास अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक की डीडीओ को संस्तुति भेजी गई है। इनका रोका गया वेतन डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही पर अहिरोरी के अरुण वर्मा, दिनेश कुमार गुप्ता, कृपाल सिंह, मीना सिंह, श्याम कुमार गुप्ता, बावन के अमरेश कुमार पांडेय, अनिल कुमार चौरसिया, अवनीश कुमार कश्यप, मानवेंद्र शुक्ला, शत्रुघ्न सिंह, शशिकांत द्विवेदी, बेहंदर के राजेश कुमार गुप्ता, रत्नेश, भरावन के अनिल कुमार वर्मा, अनिल सिंह, जगदीश प्रसाद, राम कुमार, सुशील पाल, भरखनी के धीरेंद्र प्रताप सिंह, बिलग्राम के आक्रोश कुमार, इंतखाफ आलम, बिलग्राम के सुशील कुमार, हरियावां के लाल बहादुर, मसूद जफर खां, हरपालपुर के गौरव मिश्रा, राना रणंजय सिंह, सर्वेश राना, सुजीत बाबू, सुशील कुमार, कछौना के प्रदीप कुमार भारती, कोथावां के कुलदीप, माधौगंज के अमित अवस्थी, अनुज कुमार, विजय कुमार, पिहानी के ब्रजपाल सिंह, इंद्रपाल वर्मा, सांडी के गौरव मिश्रा, मनमोहन अग्रवाल, श्रीश मिश्रा, विकास त्रिपाठी, संडीला के अनिल कुमार, शाहाबाद के विकास अग्निहोत्री, सुरसा की दीक्षा त्रिपाठी, राजेश वर्मा, शिव ओम बाजपेयी, टड़ियावां के अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, कौशलेंद्र भारतीय, मन्नीलाल, राजीव श्रीवास्तव, टोडरपुर के आकाश पाल, कौशलेंद्र कुमार का फरवरी माह का वेतन भुगतान रोक दिया गया है।

एसडीएम ने परिक्रमा पड़ावों की परखी हकीकत मंदिर रैन बसेरा में पुनः कैमरे लगवाने के निर्देश बेनीगंज/हरदोई_11 मार्च से प्रारंभ होने वाली चौरासी कोसी परिक्रमा को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी संडीला ने परिक्रमा पड़ाव सहित मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। बता दें कि चौरासी कोसी परिक्रमा प्रारम्भ होने में अब मात्र एक पखवाड़ा शेष है। जिसके चलते उप जिलाधिकारी संडीला तान्या सिंह ने तहसील में पड़ने वाले परिक्रमा पड़ाव स्थलों हरैया, नगवा, कोथावां, गिरधरपुर, उमरारी आदि पर होने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हकीकत परखी। उन्होंने कहा परिक्रमार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कहा परिक्रमा पड़ाव स्थलों पर साफ सफाई, प्रकाश, पानी आदि की व्यवस्था के साथ जीर्ण शीर्ण अवस्था में रहे मार्गों के दुरुस्तीकरण कराए जाने की बात कही। लोगों ने गिरधरपुर स्थित निबोस आश्रम तीर्थ तालाब में जल भरवाने नहर की पटरी पर सड़क निर्माण सहित उमरारी सूर्य कुंड के पुनः सौंदर्यीकरण की मौखिक मांग की। उपरोक्त अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर चले जाने के पश्चात जन चर्चा में सभी ने अपने-अपने दर्द साझा किये कुछ के अनुसार बीते वर्ष जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने बारीकी से परिक्रमा मार्गों व पड़ावों का निरीक्षण किया था। तात्कालिक व्यवस्थाएं फ़ौरी तौर पर बेहतर की गई। सरकारी कोस से मंदिरों रेनबसेरों में कैमरे लगवाए गए जेसीबी से मार्गो का शुद्धिकरण कराया गया पर कुछ समय पश्चात ना तो कैमरे दिखाई दिए और ना ही मार्गों के गड्ढे बंद हो सके। जिससे परिक्रमार्थियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। आपसी गिले सिकवों की जन चर्चा देर रात तक चलती रही। निरीक्षण दौरान उप जिलाधिकारी तान्या सिंह के साथ खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र क्षेत्राधिकारी हरियावा संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ग्राम प्रधान पुत्र प्रतिनिधि राहुल मौर्य क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार सहित तमाम क्षेत्रीय और स्थानीय गणमान्य उपस्थित है।

Transcript Unavailable.

सांसद सदर जयप्रकाश रावत ने सोमवार को क्षेत्र के ग्राम अरबापुर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित नमो युवा चौपाल एवं लाभार्थी संपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस बीच उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से युवा कल्याण के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में युवाओं से विचार विमर्श किया। सांसद श्री रावत ने कहा कि मोदी सरकार में युवाओं का अहम योगदान है।