*सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां* *कछौना, हरदोई।* विकासखंड कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा गौसगंज में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर गौसगंज में शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु शारीरिक प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भैया बहनों ने अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विधायक आशीष कुमार सिंह ने कहा इन आयोजनों से भैया बहनों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलता है। आज के प्रदर्शन से कल का बेहतर भविष्य संवरता है। यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते हैं। इस विद्यालय से विशेष लगाव है, हमारे पूज्य पिता द्वारा विद्यालय की न्यूव रखी गई थी। यह सीमित संसाधनों में भैया बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु यह संस्था कार्य कर रही है।

कछौना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज में जनप्रतिनिधि गणों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को टैबलेट स्मार्टफोन वितरण किए गए। छात्र-छात्रा स्मार्टफोन पाकर खुशी से झूम उठे। बताते चलें कि स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन शासन स्तर द्वारा निःशुल्क प्रदान करने का प्रावधान है। एसएमडी पटेल महाविद्यालय पतसेनी कछौना में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के हाथों छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किए गए। इस मौके पर विधायक ने कहा इससे छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञानार्जन में लाभ मिलेगा। सुभाष चंद्र बोस पीजी कॉलेज कहली तेरवा गौसगंज में मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य व युवा नेता संचित अग्रवाल के हाथों छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किए गए। युवा नेता ने कहा की सरकार की मंशा है छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञान से जोड़कर उनके भविष्य को बेहतर संवारना है। जिससे वह भविष्य में अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा कर सकें। श्री विश्राम सिंह महाविद्यालय कहली में विधायक रामपाल वर्मा ने अपने हाथों से छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक ने संबोधित करते हुए कहा जब युवा शक्ति तकनीकी रूप से सशक्त होगा देश तभी विकसित राष्ट्र बनेगा। आज का युवा कल का भविष्य है। यही आगे चलकर देश में शिक्षक, इंजीनियर, नेता, डॉक्टर, उद्यमी, बनकर देश को आगे ले जाने में योगदान करेंगे। लाला हरिराम गंगा देवी महाविद्यालय कुकुही में ब्लॉक प्रमुख रामश्री के हाथों स्मार्टफोन वितरित किए गए। उन्होंने कहा आज सभी को बेहतर कार्य करने के समान अवसर मिल रहे हैं। जिससे महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉक्टर शरद शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी सुधांशु, प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार, प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, प्राचार्य डॉक्टर दीनानाथ, राकेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, सहित शिक्षक गण अभिभावक गण, व प्रबुद्धजनों ने प्रतिभा किया।

अगर कोई चतरा आये और झारखण्ड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल इटखोरी के बारे में बात न करें , ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो हम भी यहाँ के दर्शन और इतिहास को खँगालने यहाँ आ पहुँचे। गौरवपूर्ण अतीत को संभाल कर रखने वाले इटखोरी के भद्रकाली में तीन धर्मों का समागम है। हिंदू, बौद्ध एवं जैन धर्म के लिए यह पावन भूमि है। ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को सुने ...

मुख्य अतिथि के रुप में ब्लॉक बेहंदर के सरसंड गांव में नेहरू खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने का मौका मिला और इस अवसर पर युवाओं को मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया और खिलाड़ियों से अपील की कि वह नशा मुक्त जीवन जिएं और नशा मुक्त समाज नशा मुक्त भारत बनाएं ।

हरिहरपुर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा चौपाल का आयोजन संपन्न। टड़ियावां हरदोई। बुधवार के दिन स्थानीय मंडल के कस्बा हरिहरपुर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय युवा ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि मौजूदा व भावी पीढ़ियों को वह जीवन न जीना पड़े, जो पहले की पीढ़ी जी रही थी। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश की बड़ी आबादी को रोजमर्रा की जरुरूतों के लिए संघर्ष से बाहर निकलना चाहती है। मोदी जी की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर व्यक्ति तक पहुंच कर उसे योजनाओं से जोड़ रही है। इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता,प्रेम कुमार गुप्ता,राजकुमार मिश्रा,राजू,शिवा गुप्ता समेत कई भाजयुमो के पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंगलगिरी आश्रम की कलश यात्रा के साथ रुद्रमहायज्ञ एवं शिव पुराण कथा का हुआ प्रारंभ। हरदोई। श्री मंगलगिरि यज्ञ सेवा समिति अहिरोरी द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाली श्री रुद्रमहायज्ञ एवं शिव पुराण कथा की भव्य दिव्य कलश यात्रा मे हजारों भक्त गाजे बाजे के साथ 11 बजे बाबा भूतनाथ दरबार अहिरोरी से बांधा पुलिया, शिवलाल पुरवा, काला आम बाग, शाहबादपुर, शुक्लापुर, कुइयां चौराहा, प्रतापनगर से होते हुए मां ललिता देवी के दरबार पहुँच कर पूजा अर्चना कर आदि गंगा माँ गोमती के तट पर पहुंच कर कलशो में जल भरकर बाबा मंगल गिरि आश्रम पहुंची। आयोजक शिवशंकर शुक्ल लल्ले बाबा ने बताया कि 28 फरवरी से 7 मार्च तक प्रवचन एवं शिवपुराण कथा एवं 8 मार्च को महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का अयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार, वृंदावन धाम से पधारे पूज्य अनमोल कृष्ण महाराज,मंगल गिरि आश्रम के महंत दिव्य गिरी महाराज, सर्वराकार शिवशंकर शुक्ला लल्ले बाबा व्यवस्था प्रमुख रुद्रेश महराज,आचार्य रोहित तिवारी, आचार्य सत्यनारायण,कृष्णेश शुक्ल, पवन तिवारी, पूर्व प्रधान निर्भय सिंह,सचिन मिश्रा श्याम चन्देल, अभिषेक मिश्र, नितिन मिश्रा,जगई शुक्ल, राहुल गुप्ता अर्पित सैनी मंसा गुप्ता पिंटू सिंह अनुज सिंह अंकित सैनी वीरबहादुर सिंह देवेश सिंह पंकज सिंह महेश बाबा बीके सिंह अभिजीत सिंह सुशील शर्मा रोहित सिंह कुलदीप सिंह हरजीत सिंह सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय भक्त उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश राज्य के हरदोई जिले के सीवम वर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की उनकों नए ट्रांसफर्मर की जरुरत है

महिला उत्पीड़न के रोकथाम की दी जानकारी। सवोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे की अध्यक्षता में कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय में किया गया अपर जिला जज द्वारा ने महिलाओं का उत्पीडन रोकथाम निषेध एवं निवारण अधिनियम 2013 विषय पर संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अधिनियम के बारे में जानकारी दी

थानों में बनी साइबर सेल का वर्चुअल उद्घाटन आज सुबह मे तेजी से बढते साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए अब सभी थानों मे साइबर सेल का गठन किया गया जिससे साइबर अपराधों का त्वरित गति से निवारण हो सकेगा और पीडितों को भाग दौड़ नहीं करनी होगी इस संबंध में आज 11:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे...

गरीब परिवार की बेटियां विवाह से वंचित नही रहेगी वैवाहिक जीवन खुशहाल एवं शान्तिमय रखने हेतु एक-दूसरों को समझना बहुत जरूरीः डीएम . #हरदोई, जिला समाज कल्याण द्वारा संचालित एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय सीएसएन, पीजी कालेज में आयोजित भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी एवं वरिष्ठ अतिथि सासंद जय प्रकाश रावत ने संयुक्त रूप से गणेश पूजन तथा दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए मंत्री ने कहा कि आप सबका जीवन खुशहाल हो और वैवाहिक जीवन आनन्द पूर्व व्यतीत हो। भव्य, सकुशल एवं पारर्दर्शी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराने पर मंत्री ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिलाधिकारी के प्रयास से जनपद में सर्वाधिक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत नवयुवक-युवतियों के विवाह कराये गये है। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की इस योजना से किसी भी गरीब परिवार की बेटी अब विवाह से वंचित नही रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन तथा सांसद ने भी नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया और उनके मंगलमय जीवन की कामना करते हुए प्रदेश एवं भारत सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आये मुख्य एवं वरिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन खुशहाल एवं शान्तिमय व्यतीत करने के लिए एक दूसरों को समझना बहुत जरूरी है। उन्होने नव विवाहित जोड़ों तथा उनके परिवारी जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत विधान सभी निर्वाचन में जनपद का मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है, इसलिए बेहतर लोकतंत्र बनाने तथा जनपद के मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु समस्त मतदाता आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान करें। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों पर फूल बरसाये तथा पांच जोड़ों को वैवाहिक उपहार प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीडी कृषि, तहसीलदार, बीडीओ, ब्लाक प्रमुख, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे...