उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीदी से साक्षात्कार लिया। दीदी ने बताया कि बाढ़ आने से रहने और खाने - पीने की दिक्कत हो जाती है। विशेषकर पीने का पानी मिलना मुश्किल हो जाता है। फसल और घर का सामान ख़राब हो जाता है।बच्चे स्कूल नही जा पाते हैं और उनकी पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण श्रीवास्तव से साक्षात्कार लिया।किरण श्रीवास्तव ने बताया कि औरतों और पुरुषों में कोई भेदभाव नही होना चाहिए। आज कल जो काम लड़के कर सकते हैं वो लड़कियां भी कर सकती हैं। आर्थिक मजबूती के लिए लड़कियों को रोजगार दिलवाना चाहिए। वो आर्थिक रूप से सक्षम होंगी तो अपने हिसाब से रहेंगी ।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कविता से साक्षात्कार लिया।कविता ने बताया कि औरतों को आगे बढ़ने के लिए उनको सबसे पहले शिक्षित करना होगा।इसके लिए समाज में समानता होना बहुत जरुरी है। समाज में पुरुषों को महिला के तुलना में ज्यादा महत्त्व दिया जाता है। इस असमानता को ख़त्म करना होगा। महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होना चाहिए ,ताकि वो आत्मनिर्भर हो सकेंगी। सरकार द्वारा महिलाओं को सफल बनाने के लिए सार्थक प्रयास करना चाहिए। सामाजिक रीति रिवाज में बदलाव लाने का प्रयास भी करनी चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महाराज से साक्षात्कार लिया।महाराज ने बताया कि बाढ़ आने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आने -जाने के रास्ते बंद हो जाते हैं। खाने पीने की समस्या होती है। फसल बर्बाद हो जाते हैं। बाढ़ केबाद स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं होती है। इससे नबटने के लिए स्वास्थ्य कैम्प जगह -जगह लगाए जाने चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रधान जी से साक्षात्कार लिया।प्रधान जी ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के लिए महिला और पुरुष को दोस्त जैसा रहना चाहिए और भेदभाव नही करना चाहिए। महिलाओं को अधिकार के प्रति जागरूक करना चाहिए।यदि महिला आर्थिक रूप से मजबूत होगी तो अपने लिए फैसला ले सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारी श्रोता से बातचीत की। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि समाज में बदलाव लाने के लिए पढाई लिखाई बहुत जरुरी है।महिलाओं को छोटे मोठे व्यापार भी करने चाहिए ताकि वो अपने बच्चो को पढ़ा लिखा सके और उनका पालन पोषण कर सके। महिलायें अपने पति के संपत्ति का हिस्सा भी ले सकती है और अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकती है। महिलाएं गाँव में सिलाई कढ़ाई का काम या झाड़ू बनाने का काम करके अपना जीविका चला सकती है

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी मोनी श्रीवास्तव से बातचीत की। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि जो शिक्षित नहीं होते है वे महिलाओं और पुरुषों में भेदभाव करते है। जो काम एक पुरुष कर सकता है वो काम एक महिला भी कर सकती है। समाज के लोग यही सोचते है की लड़की तो शादी कर के दूसरे घर चले जाएँगी पर लड़का जो है वो हमारा घर चलाएगा

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी आरोही से बातचीत की। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि महिलाओं शिक्षित करना और उन्हें जागरूक करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भूमि व संपत्ति में अधिकार भी मिलना चाहिए। महिलायें अगर आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगी तो वो आगे बढ़ सकेंगी। गाँव में एक दो महिलायें शिक्षित होंगी तो वो बाकी महिलाओं को भी जागरूक करेंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधवी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से माता जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बाढ़ आने से घरो में पानी भर जाता है और खेतो में लगा फसल भी बर्बाद हो जाता है। लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बाढ़ के गंदे पानी के कारण बहुत तरह की बीमारियाँ भी फैलती है। खाने पीने की चीज़ो व आवागमन में बहुत सारी समस्या होती है। सरकार के द्वारा कभी कभी मदद दिया जाता है और मुफ्त राशन भी दिया जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से काजल से साक्षात्कार लिया। काजल ने बताया कि लोग लड़की और लड़के के बीच भेदभाव करते हैं। यहां तक की लड़की को पढ़ाते भी नही हैं। इसे लोगों की सोच है कि लड़की को पढ़ा लिखा कर क्या होगा ,लड़की तो दूसरों के घर जाएगी। लेकिन ये सोच गलत है। लड़की शिक्षित होगी तभी तो नौकरी कर पाएगी और अपना खर्चा चला पाएंगी