उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहित से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को रोजगार के बहुत फायदे होते हैं। सरकार द्वारा जो पैसे दिए जाते हैं उससे महिलाएं रोजगार करें सिलाई का काम कर सकती हैं ,कोई व्यवसाय कर सकती हैं जिससे पैसे आयेंगे
उत्तरप्रदेश राज्य के गोण्डा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपक से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ पुराने रीति-रिवाजों को बदला जाना चाहिए ताकि वे अपने जीवन में अच्छी तरह से जीवन जी सके। महिलाओं को अधिकार देना चाहिए उसके लिए उन्हें शिक्षित करवाना चाहिए क्योंकि जबतक वे शिक्षित नहीं होंगी उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होगी
उत्तरप्रदेश राज्य के गोण्डा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से चुड्डु से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को जागरूक होना महत्वपूर्ण है।महिलाएं जागरूक होंगी तो कोई व्यवसाय भी कर सकती हैं, नौकरी भी कर सकती हैं। सरकार ने महिलाओं को बहुत सारे योजनाएं दी हैं यदि वे जागरूक होंगी तो वे उसका लाभ उठा पायेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संदीप से साक्षात्कार लिया। संदीप ने बताया कि मीडिया को अपने मुद्दों में महिलाओ की समस्या को सामने रखना चाहिए और महिला साक्षरता पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहिए। समाज की सोच पर यह निर्भर करता है की वो महिलाओं को कितना सम्मान देंगे। मीडिया के द्वारा कुछ बताया जाता है तो उसे समाज के नागरिक ध्यान से सुनते है और अगर मीडिया महिलाओं के जागरूकता की बात करेगा तो उसे सभी सुनेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी से साक्षात्कार लिया। पिंकी ने बताया कि सरकार ने कई सारी सुविधाएँ महिलाओं के लिए मुहैया करवाया है। लेकिन महिलाओं को खुद अपने बल पर कुछ करना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए तथा महिला और पुरुष के बीच भेदभाव नही होना चाहिए। मिडिया भी महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद कर सकता है। जैसे - महिलाओं की समस्या को बताने के लिए मिडिया के प्लेटफार्म का उपयोग कर सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्र प्रकाश वर्मा से साक्षात्कार लिया। चंद्र प्रकाश वर्मा ने बताया कि महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए उनको शिक्षित करना बहुत जरुरी है। औरतों को उनके हक़ और अधिकार के प्रति जागरूक करना भी जरुरी है।महिलाओं को घर से बाहर निकल कर चीजों को समझना जरुरी है। यदि वो घर में रहेंगी तो हमेशा दबी - सहमी सी रहेंगी। साथ ही महिलाओं को योजनाओं के तहत लाभ दिया जाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीदी से साक्षात्कार लिया।दीदी ने बताया कि लैंगिक समानता सबसे ज्यादा जरुरी है, क्योंकि इससे दोनों वर्गों के बीच भेदभाव कम होगा और इसे दूर करने के लिए लोगो का शिक्षित होना ज्यादा जरुरी है। लोगो में जागरूकता फैलाना भी बहुत जरुरी है। पुरुष वर्ग महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता कर सकते है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीदी से साक्षात्कार लिया।दीदी ने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा से महिलाओं को बचने के लिए शिक्षित होना चाहिए।महिलाओं को भी भूमि में अपना हिस्सा मिलना चाहिए।घर में लड़कों के समान ही मान -सम्मान होना चाहिए। लड़के और लड़की के बीच अंतर नहीं करना चाहिए और जितना संभव हो उतना शिक्षित होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीदी से साक्षात्कार लिया।दीदी ने बताया कि कानून के अनुसार पिता की सम्पत्ति में बेटियों का भी अधिकार है। लेकिन व्यवहारिक रूप से ऐसा करने पर भाई-बहन के रिश्ते में कड़वाहट हो सकती है। सिर्फ सम्पत्ति के ही अधिकार क्यों ?बेटी को माँ -बाप के सेवा में भी बराबर का अधिकार होना चाहिए।यदि बेटा या बेटी माँ -पिता की सेवा नही करता है तो उनको सम्पत्ति में हक़ का मुद्दा ही नही उठाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ऋणी से साक्षात्कार लिया। ऋणी ने बताया कि लड़कों और लड़कियों के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।आज के ज़माने में लड़कियां वो सभी काम करती हैं जो लड़के करते हैं। जैसे - प्लेन उड़ाना , ट्रेन चलाना,इत्यादि। लड़कियों को पिता, भाई या पति को सपोर्ट करना चाहिए। लड़कियों को अपने परिवार का साथ मिलना बहुत जरुरी है। घर एवं बाहर की महिला को सम्मान देना चाहिए।