उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मझमा से 30 वर्षीय राकेश मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि किशोर अवस्था क्या होता है और किशोरावस्था में क्या नए नए अनुभव होते हैं ?
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड के जंगलपुर से रेखा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो सब्ज़ी का उत्पादन करती है
Transcript Unavailable.
महिला उद्यमी सशक्तिकरण कार्यक्रम के माध्यम से चाची कहिन के पहली कड़ी में चाची बता रही है कि हमारे जीवन में बचत क्यों जरुरी है और हम अपनी बचत को कहाँ कहाँ पर खर्च कर सकते है।
आपका पैसा आपकी ताकत की पहली कड़ी में हम सुनेंगे की कैसे बचत कर सकते हैं और डिजिटल लेन देन क्यों जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविन्द प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दिया की वो ठेकेदारी का काम करते हैं और हर रोज 10-15 लोगों को रोजगार भी देते हैं। उन्होंने यह काम करते करते सीखा और इस काम से महीने का 10-15 हजार रुपया वो कमा लेते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविन्द प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरेश कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दिया की वो सेंट्रिंग का काम करना चाहते हैं और भी लोगों को इसमें काम देंगे। उन्हें यह काम शुरू करने के लिए एक लाख रूपये की जरुरत है
उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मंझवा से मालती देवी उम्र 30 वर्ष मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो अभी कोई रोजगार नहीं करती हैं। लेकिन अगर कोई काम का ट्रेनिंग दिया जाए तो वो करना चाहती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण से चंदा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो पहले सिलाई का काम करती थी। लेकिन फिर एक दिन शिवधनी भैया के द्वारा उन्हें उद्यमी वाणी की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने ने ई रिक्शा निकाल कर रोजगार का सोचा। शिवधनी भाई ने उन्हें एनआरएलम की मदद से एक लाख रूपये दिलवाया। जिससे वो ई रिक्शा निकाल कर बिजनेस कर रही हैं। उन्हें अच्छा मुनाफ़ा भी हो रहा है। इसके लिए वो उद्यमी वाणी और शिवधनी भैया को धन्यवाद कह रही हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के सिटी प्रखंड से 20 वर्षीय हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो खेती कर रही है।
