उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला से पिंकी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो रुद्राक्ष माला का व्यापार करना चाहती है
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम जानेंगे बैंक खाता खुलवाना क्यों जरुरी है। इसके साथ ही सुरक्षित भविष्य के लिए केवल बचत करना काफी नहीं हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से औराई प्रखंड निवासी रामा सरोज से हुई। रामा सरोज कहते है कि वो पोल्ट्री फार्म खोले है। सबसे पहले इन्होने इसे खोलने में पांच लाख रूपए पूंजी लगाए थे। कारोबार में अभी तक घाटा नहीं हुआ है। मध्य सर्दी और मध्य गर्मी में फ़ायदा नहीं हुआ है। पोल्ट्री फार्म में तीन लोगों को काम दिए है। आगे इस कारोबार को बढ़ाना चाहते है
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के ग्राम सायर से गोविन्द प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्ञान देवी से बात कर रहे है। ज्ञान देवी कहती है कि वो गाय भैंस पालन कर कारोबार कर रही है। इनके पास दो भैंस है। प्रतिदिन आठ लीटर दूध दोहते है। कारोबार बड़ा करने का तो सोचे है पर पैसे की तंगी है। गोविन्द ने सलाह दी कि बैंक जा कर लोन के बारे में बात करने
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के ग्राम सायर से गोविन्द प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय कुमार यादव से बात कर रहे है। अजय कुमार यादव कहते है कि वो मुंबई में मज़बूरी में रहते है। व्यापार तो करना चाहते है पर पैसे नहीं है। इन्हे कपड़े का कारोबार करना है लेकिन इसमें लगभग पांच लाख रूपए पूंजी लगेगा गोविन्द ने इन्हे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की जानकारी दी।
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के ग्राम सायर से गोविन्द प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय यादव से बात कर रहे है। संजय कहते है कि वो मुंबई में प्राइवेट कार्य करते है। गाँव में काम की जानकारी नहीं है इसलिए बाहर पलायन कर काम कर रहे है। इनके पास पैसे भी नहीं है कि कोई कारोबार शुरू करे। गोविन्द ने इन्हे प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की जानकारी दी।
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के ग्राम सायर से गोविन्द प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता से बात कर रहे है। संगीता कहती है कि वो प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने का काम करती है। जो पैसे मिलते है उससे भरण पोषण नहीं हो पाता है। संगीता चार पांच साल से गाय पालन भी कर रही है अब इसे बड़ा करने का सोची है पर इनके पास पैसे नहीं है। गोविन्द ने संगीता को व्यापार की और समूह से व्यापार के लिए मिलने वाले पैसों की जानकारी मिली।
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण प्रखंड के ग्राम रामपुर से कलावती मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये परवल की खेती करती है और इन्हे पचास हज़ार रूपए की आवश्यकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मंझवा से गुंजा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो पंचूरण की दूकान खोलना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग की आवश्यकता है।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम जानेंगे की पैसों की बचत की शुरुआत कैसे की जा सकती है
