उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से औराई प्रखंड निवासी रामा सरोज से हुई। रामा सरोज कहते है कि वो पोल्ट्री फार्म खोले है। सबसे पहले इन्होने इसे खोलने में पांच लाख रूपए पूंजी लगाए थे। कारोबार में अभी तक घाटा नहीं हुआ है। मध्य सर्दी और मध्य गर्मी में फ़ायदा नहीं हुआ है। पोल्ट्री फार्म में तीन लोगों को काम दिए है। आगे इस कारोबार को बढ़ाना चाहते है
