पैसों की बचत है जरुरी तब ही होगा भविष्य सुरक्षित। सुनिये कैसे कर सकते है बचत और कैसे होगा सुरक्षित भविष्य

बिहार राज्य के पटना ज़िला से 12 वर्षीय अंकित मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि वो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें दस हजार रुपयों की आवश्यकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण से मनो देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो बकरी पालन करना चाहती हैं। इसे आगे बढ़ाने के लिए फाइनेंस की जरूरत है

उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण से रीना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो सिलाई का काम करती हैं। लेकिन उन्हें हमेशा कपड़े नहीं मिलते हैं सिलने के लिए। इसलिए उन्हें सिलाई के लिए ऑर्डर की जरूरत है

उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के गांव पखवइयां से 24 वर्षीय रेनु देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो सिलाई का काम करती हैं। इस काम को आगे बढ़ाने के लिए 20 हजार रुपयों की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से औराई प्रखंड निवासी बेबी से हुई। बेबी ने जानकारी दी की उनका खुद का दुकान है। अभी समूह से पैसा ले कर इसे और आगे बढ़ाना है। जिसमें कुछ लोगों को काम भी देंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के छानवे प्रखंड से सीमा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हे फूल की खेती करने के लिए पचास हज़ार की ज़रुरत है

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से आरती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो गाय पालन करती हैं और जो दूध होता है उसे डेयरी में पहुंचाती है। जिससे उन्हें महीने के अच्छे पैसे मिल जाते हैं। जिससे उनका खर्च चलता है। वो कहती हैं की हर महिला को कुछ काम करना चाहिए। जिससे की उन्हें कुछ पैसे मिले

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से काजल देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो ग्रामवाणी सुनी और इसमें जो संदेश दिए जाते हैं। वो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। इसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी जाती है। इन संदेश को सुन कर काजल ने भी अपने अंदर निर्णय लिया की वो कुछ काम जरूर करेंगी। इसके बाद उन्होंने कालीन बनाने का सामान खरीदा और अपना काम शुरू किया। जिससे वो हर रोज कुछ पैसा कमा ले रही हैं। ग्रामवाणी सुन कर वो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी। उनकी तरह ही सभी महिलाओं को अपना कार्य शुरू करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई से सीमा देवी ने पुष्पा देवी से बातचीत की जिसमें पुष्पा देवी ने जानकारी दी की वो ग्रामवाणी सुन कर सिलाई सीखना शुरू की है। जिससे की वो कुछ पैसे कमा कर परिवार को सहयोग कर सके