उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से ज्योति देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये गाय पालन कर रही है। इनका पहले एक गाय था पर अब तीन गाय हो चूका है। इनका दिनभर में पांच लीटर दूध हो जाता है। महीना का लगभग पांच हज़ार जैसा लाभ कमा लेते है। ग्राम वाणी से बहुत अच्छा से व्यापार करने की सलाह मिली
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से सुशीला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं का नाम जमीन में होना चाहिए। साथ ही जमीन के माध्यम से सरकारी सहायता भी ले सकते है
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से सीमा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वंदना देवी से हुई। वंदना कहती है कि वो पापड़ बनाना चाहती है और इसके लिए वो प्रशिक्षण लेना चाहती है। इसके बाद सामान ला कर पापड़ बनाने का व्यापार शुरू करेंगे
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से सीमा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पा गौतम से हुई। पुष्पा कहती है कि वो सिलाई सीखना चाहती है और इसके लिए वो प्रशिक्षण लेना चाहती है। वो मशीन लेकर कपड़ा सिलाई करेंगी और दूसरों को भी ट्रेनिंग देंगी
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से औराई प्रखंड निवासी तारा से हुई। तारा ने जानकारी दी की गोविन्द भैया और संगीता दीदी ने उन्हें जानकारी दी थी। जिसके बाद वो समूह से जुड़ी और फिर वहां से 30 हजार रूपये ले कर कालीन के काम में लगाया। मशीन लिया इसके साथ ही इंवटऱ भी लिया। इसमें कई लोग को रोजगार भी दिया है। बड़ा बिजनेस करना चाहते हैं ताकि और भी लोगों को रोजगार से जोड़ सके। लेकिन पैसों की दिक्कत के कारन शुरू नहीं किया है
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने सुशीला से बातचीत की जिसमें सुशीला ने जानकारी दी की वो बहुत समय से समूह में जुड़ी हैं और अब पैसे ले कर गाय पालन कर अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने आशा देवी से बातचीत की जिसमें गुड़िया देवी ने जानकारी दी की वो समूह से जुड़ी हैं और पंद्रह हजार रूपये ले कर बकरी पालन कर रही हैं और पैसे ले कर इस रोजगार को बढ़ाना चाहते हैं। समूह बहुत अच्छा है महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में मदद मिल जाती है। जिससे वो अपना रोजगार कर पाती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने नीलम कुमारी से बातचीत की जिसमें नीलम कुमारी ने जानकारी दी की वो पढ़ाई की हैं और अब अपना सिलाई सेंटर खोलना चाहती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से संगीता ने रानी देवी से बातचीत की जिसमें रानी देवी ने जानकारी दी की वो खेती बाड़ी का काम करती हैं। लेकिन वो अपना ब्युटी पार्लर खोलना चाहती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने संजु देवी से बातचीत की जिसमें संजु देवी ने जानकारी दी की महिला के नाम पर जमीन होना चाहिए लेकिन मायके में नहीं बल्कि ससुराल में होना चाहिए। पति अपनी पत्नी के नाम से जमीन ले सकता है। ताकि उसमें खेती या व्यवसाय कर के दोनों आगे बढ़ सके
