उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सरकार के द्वारा चलाया गया है। यह बहुइट अच्छी योजना है
किसी भी समाज को बदलने का सबसे आसान तरीका है कि राजनीति को बदला जाए, मानव भारत जैसे देश में जहां आज भी महिलाओं को घर और परिवार संभालने की प्रमुख इकाई के तौर पर देखा जाता है, वहां यह सवाल कम से कम एक सदी आगे का है। हक और अधिकारों की लड़ाई समय, देश, काल और परिस्थितियों से इतर होती है? ऐसे में इस एक सवाल के सहारे इस पर वोट मांगना बड़ा और साहसिक लेकिन जरूरी सवाल है, क्योंकि देश की आबादी में आधा हिस्सा महिलाओं का है। इस मसले पर बहनबॉक्स की तान्याराणा ने कई महिलाओँ से बात की जिसमें से एक महिला ने तान्या को बताया कि कामकाजी माँओं के रूप में, उन्हें खाली जगह की भी ज़रूरत महसूस होती है पर अब उन्हें वह समय नहीं मिलता है. महिलाओं को उनके काम का हिस्सा देने और उन्हें उनकी पहचान देने के मसले पर आप क्या सोचते हैं? इस विषय पर राय रिकॉर्ड करें
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाएं पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में मुकाबला तो कर रही हैं,मगर अब तक महिलाओं को बराबरी का हक़ नही मिल सका है।महिलाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन कर रही हैं। फिर भी महिलाओं को अपनी क्षमता के अनुसार अधिकार नहीं मिल पाया है। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होकर मानसिक रूप से भी सशक्त होना होगा ताकि वे अपने लक्ष्यों तक पहुँच सकें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पेड़ काटने से जंगल नष्ट हो जाते हैं इससे हमारे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।साथ ही ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ रहा है। बारिश भी कम हो रही है और पानी का भूजल स्तर प्रभावित हो रहा है। पेड़ों की कटाई के कई प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव हैं जो समाज, पर्यावरण और जीवों को प्रभावित करते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पेड़ के बिना जीवन का कल्पना करना मुश्किल है। भविष्य के लिए हमें पेड़ जरूर लगाना चाहिए।पेड़ पर्यावरण को शुद्ध करते हैं और अपने जड़ों से मिटटी को रोक कर रखते हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कन्या भ्रूण हत्या का मुख्य कारण बालिका शिशु के मुकाबले बालक शिशु की प्राथमिकता है।सामान्य गलतफहमी है कि पुत्र आय का श्रोत होता है और बेटी उपभोग के लिए होती है। बेटा अपने माता-पिता की सेवा करते हैं ,जबकि लड़कियां पराया धन होती हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में महिलाओं के प्रति भेद-भाव आम बात है। महिलाओं पर तरह-तरह के अत्याचार किये जा रहे हैं। कानूनों के बावजूद, पुरुष श्रेष्ठता की गलत अवधारणा समाज के लिए खतरनाक है। महिलाओं के साथ भेदभाव करने वाली प्रथाओं के उन्मूलन एवं घटते लिंग अनुपात से निपटने की आवश्यकता है। इन कुरीतियों के खिलाफ मीडिया, पत्रकारों, गैर सरकारी संगठनों, डॉक्टरों और महिला संगठनों ,इत्यादि को साथ खड़े होने की आवश्यकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रियंका सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि राजीव की डायरी अच्छी लगती है। उनके कार्यक्रम के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार रहता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से पूजा यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से पर्यावरण के सम्बन्ध में जानकारी दे रही है। हमें छोटे छोटे पौधे लगाना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से पूजा यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से मनरेगा का मुख्य उद्देश्य के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है। मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार दिया जाता है। मनरेगा का उद्देश्य है टिकाऊ संम्पत्ति बनाना। मनरेगा के तहत लोगों को आवेदक के निवास से लगभग 5 किलोमीटर तक रोजगार दिया जाता है और न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाता है। 2 अक्टूबर 2009 को नरेगा का नाम बदल कर मनरेगा कर दिया गया था।
