उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि बगीचे, नहरें , नाले , सभी गर्मी के कारण सब सूख गए, मैं बलरामपुर के जिला मजिस्ट्रेट को बताना चाहता हूँ कि आपके पास जो भी जलाशय हैं, वे सब आपके पास हैं। कृपया इसे पानी से भर दें ताकि हमारे जीवित प्राणियों, जानवरों और पक्षियों को पानी मिल सके। मैंने कल कई स्थानों का दौरा किया है। नदियों और झरनों को देखें, वे सब सूख गए हैं, नदियों और झरनों के सूख जाने से, हमारे जीवित प्राणी दूसरी तरफ हैं, उन्हें पानी नहीं मिल रहा है, वे पीड़ित हैं। इसलिए मैं सभी को जागरूक करना चाहता हूं कि अपने घर के सामने अपनी छत पर पानी का एक बर्तन रखें ताकि जानवरों को पानी मिल सके।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मनरेगा कार्यों की निगरानी मेट करती है। इसके लिए 50 श्रमिकों के ऊपर एक मेट तैनात की जाएगी। यह मनरेगा मेट गांव में बनाए गए महिलाओं के समूह में से एक महिला का चयन किया जाता है। शर्त यह है कि महिला कम से कम दसवीं पढ़ी हो।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पेड़ कार्बन डाई ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलने का काम करते हैं। पेड़ों की कटाई से चिकित्सा जगत को भी हानि हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जब जन्मदात्री मां का ही सम्मान नहीं तो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारों का क्या मतलब है?बड़ी-बड़ी बातें हो रही है एवं स्लोगन लिखे जा रहे हैं,लेकिन इससे कुछ नही हो सकता है। बेटियों को तभी बचाया जा सकता है जब हम अपने घर के लड़कों को नारी सम्मान के बारे में बताएंगे और सिखाएंगे।इनके विचार से सरकार को यह बेटों के लिए मुहीम चलना चाहिए जिसमें "बेटों को पढ़ाओ-लिखाओ और यह समझाओ कि महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।" विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में बढ़ती कन्या भ्रूण हत्या जनसंख्या संकट पैदा कर सकती है।स्त्री विरोधी सोच सिर्फ गरीब परिवारों तक ही सिमित नहीं है। भेदभाव के पीछे मान्यताओं एवं सामाजिक नियमों का हाथ होता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू।, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि जानवरों को नहीं मारना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे समाज में बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित नही किया जाता है। बेटियों का काम होता है घर संभालना और अपने छोटे भाई-बहन का देखभाल करना।पहले दहेज़ के डर से लड़कियों को मार दिया जाता था और लड़का होने पर उत्साह मनाया जाता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना कहती है कि सडकों को साफ़ रखना चाहिए। अगर हमें ऑक्सीजन की जरूरत है, तो अच्छी सांस लेनी है तो सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना कहती है कि बेटियों पर बहुत अधिक अत्याचार न करें। बेटा और बेटी दोनों को समान दर्जा और शिक्षा दिया जाना चाहिए। आज भी बेटियों को कम मानते है और बेटों को ज्यादा माना जाता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना कहती है कि हमें शुद्ध पानी और स्वच्छ पानी पीना चाहिए। हमे पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए है।
