उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में महिलाओं के प्रति भेद-भाव आम बात है। महिलाओं पर तरह-तरह के अत्याचार किये जा रहे हैं। कानूनों के बावजूद, पुरुष श्रेष्ठता की गलत अवधारणा समाज के लिए खतरनाक है। महिलाओं के साथ भेदभाव करने वाली प्रथाओं के उन्मूलन एवं घटते लिंग अनुपात से निपटने की आवश्यकता है। इन कुरीतियों के खिलाफ मीडिया, पत्रकारों, गैर सरकारी संगठनों, डॉक्टरों और महिला संगठनों ,इत्यादि को साथ खड़े होने की आवश्यकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
