उत्तरप्रदेश राज्य के जिला जिला बलरामपुर से श्री देवी सोनी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि राजनितिक पार्टी खुद काम नहीं करती है, विपक्ष का काम पार्टी के फैसले का आकलन करना है, किसी चीज का समर्थन या आलोचना करना है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पक्ष और विपक्ष को अपने लालच को देखना बंद कर देना चाहिए।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा किसान भाइयों को लीची की फसल में फल बेधक कीट का नियंत्रण करने की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पानी की कमी से सूखा,भूख आदि जैसी बीमारियां और स्थितियां पैदा होती है। जल प्रदूषण और मछलियों और अन्य जलीय जीवन को नुकसान पानी में कचरा फेंकने के कारण होता है। पानी बचाने के लिए नहाते समय नल को खुला रखने के बजाय बाल्टी का उपयोग करें। अपने बगीचे को पानी देते समय पाइप का उपयोग न करें ,बल्कि बाल्टी का उपयोग करें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दुनिया भर में और विशेष रूप से भारत में महिलाओं के साथ समस्या गंभीर होती जा रही है। महिला को कई कारणों से अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।देश में उत्पीड़न की खोज शुरू करने के बाद महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। हम विशेष रूप से उन लोगों की मदद कर रहे हैं जो विधवा हैं, तलाकशुदा हैं या अपने परिवारों द्वारा छोड़ दिए गए हैं ताकि वे अपने जीवन और आत्मविश्वास को पुनः प्राप्त कर सकें।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू, मोबाइल वाणी के माध्यम से मनरेगा के सम्बन्ध में जानकारी दे रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम भारत में लागू एक रोजगार गारंटी योजना है। यह नियमित योजना प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किसी भी ग्रामीण परिवार के उन जरूरतमंद सदस्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज के हित में मानवीय संसाधन का पूर्ण एवं प्रभावशाली उपयोग किया जाए। विकास का लाभ तभी मिल सकता है जब महिला को आर्थिक क्रियाकलाप से पृथक न रखा जाए एवं उन्हें विकास की व्यापक प्रक्रिया में सम्मलित किया जाए । महिलाओं के साथ भेद-भाव नही करना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में महिलाओं को बहुआयामी भूमिका निभानी पड़ती है।परिवार के लिए कमाती है और माँ,बेटी और पत्नी के रूप में देखभाल करती है। समाज की सेवा करती है और राष्ट्र के विकास में पुरुषों के बराबर योगदान देती है। फिर भी भारत में महिलाओं के साथ लिंग के आधार पर भेदभाव किया जाता है तथा उनके मौलिक अधिकार से वंचित रखा जाता है। महिलाओं को दहेज, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, विरासत से बेदखल, लड़कियों की बिक्री और तस्करी आदि जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं की पुरुषों के साथ समानता तब तक संभव नहीं है जब तक महिलाएं गृहस्थी के कार्यों तक ही सीमित रहेंगी। महिला को केवल संतान पैदा करने, अपने पति की देखभाल करने और उसे घर के काम सम्पादित करने के माध्यम से जाना जाता है।उसे घर की दासी बना दिया जाता है। जब वह काम पर जाती है, तो उसे पुरुषों की तुलना में कम वेतन दिया जाता है। इस प्रकार से सामाजिक न्याय और मानवाधिकार का यह तकाज़ा महिलाओं को उनके आर्थिक समस्या से मुक्त किया जाना और उन्हें आर्थिक रूप से सहभागी एवं स्वावलम्बी बनाना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से ममता तिवारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से पशु पालन की जानकारी दे रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। घरेलू कृषि उत्पादन में पशुपालन का हिस्सा अट्ठाईस और तेइस प्रतिशत है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से श्री देवी सोनी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि जल प्रदूषित होता जा रहा है। हमे जल में कूड़ा कचड़ा नहीं फेंकना चाहिए।
