उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में महिलाओं को बहुआयामी भूमिका निभानी पड़ती है।परिवार के लिए कमाती है और माँ,बेटी और पत्नी के रूप में देखभाल करती है। समाज की सेवा करती है और राष्ट्र के विकास में पुरुषों के बराबर योगदान देती है। फिर भी भारत में महिलाओं के साथ लिंग के आधार पर भेदभाव किया जाता है तथा उनके मौलिक अधिकार से वंचित रखा जाता है। महिलाओं को दहेज, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, विरासत से बेदखल, लड़कियों की बिक्री और तस्करी आदि जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
