उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत के कुल बेरोजगारों में 80 फीसदी युवा हैं। ‘द इंडिया इंपलॉयमेंट रिपोर्ट 2024' के मुताबिक पिछले करीब 20 सालों में भारत में युवाओं के बीच बेरोजगारी लगभग 30 फीसदी बढ़ चुकी है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बच्चे आगे बढ़ने की सोच रखते है लेकिन लैंगिक असमानता के कारण वो मुकाम हासिल नहीं कर पाता जिसे वो पाने में सक्ष्म है। बच्चों का अधिकार छीन लिया जाता है। लड़कियों और लड़कों के बीच न केवल घर में बल्कि हर जगह लिंग के आधार पर भेदभाव किया जाता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि 97 प्रतिशत पानी खारा है जो पानी पीने योग्य नहीं है। सही मायने में 1 प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है। लेकिन औद्योगीकरण ,शहरीकरण,बढ़ता प्रदूषण ,जनसंख्या में निरंतर वृद्धि के साथ, प्रत्येक व्यक्ति को पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है ,पानी की समस्या विकराल रूप ले रहा है। बारिश आने से पानी की समस्या दूर होगी ,यही सोच के कारण लोग जल संरक्षित नहीं करते है।
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं के साथ-साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य का विकास करना संभव है। महिला परिवार की रीढ़ होती है। जिस घर में महिला सशक्त होगी, परिवार स्वचालित रूप से सशक्त होगा, जहां परिवार सशक्त होगा, पूरा समाज स्वचालित रूप से सशक्त होगा, साथ ही महिलाएं शक्तिशाली होंगी।
भीषण गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं, इन सभी खतरों से निपटने के लिए हमें तैयारियां करनी होंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि का इस्तेमाल करते हुए हम पानी की बचत के बारे में जरा भी नहीं सोचते हैं। परिणामस्वरूप अधिकांश जगहों पर जल संकट की स्थिति पैदा हो चुकी है। यदि हम अपनी आदतों में थोड़ा-सा भी बदलाव कर लें तो पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से काजल सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि हमें जल को संरक्षण करना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पेंड़ और पौधे लगाए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पर्यावरण शब्द 'परि + आवरण' के संयोग से बना है। 'परि' का आशय चारों ओर तथा 'आवरण' का आशय परिवेश है। दूसरे शब्दों में कहें तो पर्यावरण अर्थात वनस्पतियों, प्राणियों, और मानव जाति सहित सभी सजीवों और उनके साथ संबंधित भौतिक परिसर को पर्यावरण कहतें हैं वास्तव में पर्यावरण में वायु, जल, भूमि, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु , मानव और उसकी विविध गतिविधियों के परिणाम आदि सभी का समावेश होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लैंगिक समानता तभी प्राप्त की जा सकती है। जब पुरुषों और महिलाओं दोनों के साथ समान व्यवहार किया जाए लेकिन भेदभाव एक सामाजिक खतरा है जो विभाजन पैदा करता है। यह भेदभाव अधिकारों का हनन करता है, समाज में भागीदारी को सीमित करता है
