उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं के साथ-साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य का विकास करना संभव है। महिला परिवार की रीढ़ होती है। जिस घर में महिला सशक्त होगी, परिवार स्वचालित रूप से सशक्त होगा, जहां परिवार सशक्त होगा, पूरा समाज स्वचालित रूप से सशक्त होगा, साथ ही महिलाएं शक्तिशाली होंगी।
