उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि यह सच है भारतीय परिवार महिलाओं को उचित अधिकार नहीं देना चाहते है। ऐसा कई मामला आया है ,जिसमे महिलाओं की भूमि पर हिस्सेदारी नहीं है। इसके लिए कानून तो है पर अभी बात उठाया नहीं गया है। कहा जाता है कि अधिकारों की ज़रुरत पर आवाज़ उठाने में पुरुष वर्ग भी पीछे नहीं रहा है। कुछ रूढ़िवादी प्रथाओं का अंत भी पुरुषों द्वारा हुआ है। हर धर्म में महिलाओं के लिए संपत्ति और विरासत का कानून बनाया गया है
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे पैसों के सही निवेश के बारे में
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि ग्राम पंचायत नंद नगर जुम्मन डीह में 2 साल से पानी टंकी अधूरा पड़ा है जो सरकार का फरमान है जल जीवन मिशन के तहत हर घर स्वच्छ जल पहुंचने की योजना को ठेकेदार लगा रहे हैं चुना
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से श्री देवी सोनी।, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। एक परिवार में जमीन का सभी पर बराबर का हक़ होता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से श्री देवी सोनी।, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को जमीन के बारे में नहीं जानती है। जिसके कारण उनको जमीनी अधिकार नहीं मिलता है। महिलाओं को जागरूक किया जाना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से बातचीत किया। बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि वे मिठाई का डब्बा बनाने का काम करती हैं।
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से काजल सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ सकते है। धुप के कारण स्किन ख़राब हो सकते है। शरीर को ठण्ड रखने के लिए पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए। गर्मी में पसीना अधिक आता है। अधिक धुप के कारण स्वास्थय ख़राब होता है। पसीना शरीर से अधिक निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी आ जाती है। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पानी की हर बूंद हमारे लिए कीमती है। औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण कुएँ लगातार कम हो रहे हैं और भूजल स्तर गिर रहा है जिससे भविष्य में जल संकट पैदा हो सकता है। इसलिए जल संकट से बचने के लिए जल संरक्षण आवश्यक है। जल संचयन का एक तरीका है या वर्षा जल की बर्बादी को रोकना। बारिश के पानी को इकट्ठा किया जा सकता है और गर्मियों के मौसम में पीने के लिए इसमें संग्रहीत किया जा सकता है और इस पानी को कृषि उपयोग या अन्य कार्यों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जल संरक्षण के प्रति हर एक व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है
