उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कोमल ने बताया कि वे चूड़ी का दुकान की हैं और अपने दुकान को ऋण ले कर बढ़ाना चाहती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमें अपने स्तर पर पर्यावरण को बचाने के उपाय करने चाहिए। आज पर्यावरण को बचाने की चर्चा हर तरफ बहुत आम हो गई है। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बद से बदतर होती जा रही है। इसे प्रदूषित करने के लिए मनुष्य स्वयं जिम्मेदार हैं। पर्यावरण इतना प्रदूषित हो गया है कि अब इसे शुद्ध करने और साफ करने के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। मनुष्य अपनी बेहतरी के लिए प्रकृति का दोहन करना जारी रखा और भूल गए कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके कारण विभिन्न प्रकार के विनाश यानी प्राकृतिक आपदाओं को देख रहे हैं। समुद्र का स्तर बढ़ रहा है अब समुद्री सीमा के सीमावर्ती पहाड़ी शहरों में तूफान की लहरें अक्सर देखी और सुनी जाती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हम अपने रोज़मर्रा की आदतों में बदलाव ला कर पर्यावरण में बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के थैलों का उपयोग नहीं करना चाहिए, यह पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इंसान जिस तरह से पृथ्वी का शोषण कर रहा है, वो कहीं न कहीं उसके खुद के विनाश की राह तैयार कर रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसके कारण मानव शरीर भी प्रभावित हो रहा है। गर्मी भी इतनी ज्यादा हो रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह मनुष्यों में जीवित रहने के लिए अनुकूल सीमा को भी पार कर जाएगा इसका लोगों के शरीर के साथ-साथ भोजन की थाली पर भी सीधा प्रभाव पड़ेगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनका परिवार महिलाओं के मामले में जो दूसरे परिवारों से अलग हैं, यह कहा गया है कि सत्तर प्रणालियों और उनके अनुयायियों के पास सभी महिलाओं के साथ जुड़ने के लिए आवश्यक दृष्टिकोण उपकरण हैं। और संवेदनशीलता की भी कमी है, इसलिए यहाँ पुरुषों और महिलाओं के बीच वास्तविक समानता का विचार विकसित किया गया है। महिलाओं को भी जमीन में पुरुष के बराबर हकदार होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार से वंचित रखना आधी आबादी की अवमानना है। एक माँ, बहन और पत्नी या महिला किसान के रूप में वो भी दो एकड़ भूमि और मुट्ठी भर संपत्ति के हकदार हैं। भारत में भूमि और संपत्ति पर महिलाओं के अधिकार काफी उलझे हुए हैं। जिसे चुनौती दी जानी चाहिए। हमारे देश में आज भी आधी महिला आबादी अभी भी समान अवसर की तलाश में है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से वीर बहादुर की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय से हुई। ये कहते है कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। जिस तरह से लड़कों को शिक्षा मिलती है उसी अनुसार महिलाओं को भी शिक्षित करना चाहिए।

इस भीषण गर्मी की चपेट में आने से बचना है, तो मौसम विभाग या सरकार द्वारा दी जाने वाली जानकारी और चेतावनी को गभीरता से समझना है और उन बातों का पालन करना है. सावधानी और सतर्कता, इन दोनों बातों का हमें ध्यान रखना है |इस भीषण गर्मी से जुड़ी चेतावनी आपको कहाँ से मिलती है ? चेतावनी सुनने या देखने के बाद आप क्या कदम उठाते है ? आप या आपके आसपास लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए क्या करते है ?

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से वीर बहादुर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सरकार को जनजाति वर्ग की महिला का ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं के लिए शिक्षा ,बिजली ,रोजगार आदि पर ध्यान देना चाहिए। महिलाओं को वोट बैंक के तौर पर देखा जाता है। सरकार माहि उत्थान के वादे करते है पर निभाते नहीं है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि हमारे देश में जमीन संपत्ति पर जितना अधिकार पुरुषों का है उतना ही अधिकार महिलाओं को दिया गया है। पुरुषों को जो अधिकार दिया गया है तो महिलाओं को ही सामान अधिकार दिया जाना चाहिए।