असांव थाना क्षेत्र के लोहगाजर गांव से मारपीट करने व रंगदारी मांगने के मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के लोहगाजर गांव निवासी अरविंद यादव बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि 17 नवंबर को लोहगाजर गांव निवासी लीलावती देवी ने थाना में आवेदन देकर मारपीट करने व रंगदारी मांगने के मामले में सुरेंद्र यादव,हरीलाल यादव एवं अरविंद यादव को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर नगर पंचायत के जमालपुर वार्ड 2 में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।चिकित्सा शिविर समाजसेवी अब्दुल हसन के देखरेख में सत्येंद्र शाह के दरवाजे पर आयोजित किया गया। इस शिविर में दूर-दूर से पहुंचे गरीब असहाय लोगों का नि:शुल्क बीपी, शुगर, थायराइड, अस्थमा, ल्यूकोरिया आदि का जांच कर इलाज किया गया ।इसके साथ ही मरीजों को मुफ्त दवा का वितरण भी किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से पागल बंदर को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह पागल बंदर पूर्व में राजबली पड़ीत,महातम भगत, संजयोती देवी समेत लगभग एक दर्जन लोगों को काट कर घायल कर चुका था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में अचानक झूले का एक फेरिस व्हील सेट टूट गया है। इस हादसे के बाद झूला झूल रहे चार लोग नीचे गिर गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। झूले का फेरिस व्हील सेट टूटने की इस घटना में 5 लोग घायल हो गए है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी का देसी शराब बरामद किया गया मंच मारी की भनक लगते ही तुम देवी के लाभ उठाकर धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा वही इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि थाना अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रकौली गांव में गुप्त सूचना के आधार पर चमारी की गई थी की गई थी जहां पर लीटर देसी शराब बरामद किया गया है

दरौंदा, प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत कचरा प्रबंधन के लिए पहले चरण में चयनित हैं। एक पंचायत में कचरा प्रबंधन का काम शुरू भी हो गया है। पहले चरण में करसौत व जलालपुर पंचायत का चयन किया गया। जलालपुर पंचायत में सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम शुरू हो गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा स्थित एक शिक्षण संस्थान में आयोजित मोटीवेशन कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया . इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आगत मुख्य अतिथि सत्यवती महाविद्यालय हिंदी विभाग दिल्ली विश्व विद्यालय के डॉ आशुतोष तिवारी , भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाठक व शिक्षण संस्थान के संचालक प्रिंस तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की . इस दौरान मुख्य अतिथियों ने शिक्षा के प्रति छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए मोटीवेट किया . कहा कि शिक्षा केबलबूते अपनी मंजिल हासिल की जा सकती है . इस दौरान छात्र छात्राओं ने भाषण , क्विज प्रतियोगिता , मासिक लिखित टेस्ट परीक्षा , गीत संगीत में हिस्सा लिया

बिहार राज्य के सारण जिला के दरौदा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सुधीर पांडेय ने बताया की बदलते मौसम के बाद सर्दी खासी बुखार से पीड़ित की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है, जहां समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलते मौसम के बाद सर्दी खांसी बुखार से पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है तो वही इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि बदलते मौसम में सर्दी खांसी बुखार से पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

परसा जदयू के दोबारा प्रखंड अध्यक्ष बने ललन सिंह