सोनपुर---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के बड़े व छोटे झूले व मौत की कुआं ,डिस्को डांसर झूले के अलावा भी विभिन्न प्रकार झूले आये हुए हैं । बच्चे से लेकर युवा पीढ़ी के लोगों को मनोरंजन के लिए झूला में लोग झूल कर अपना आनंद उठाते हैं । इस झूले में कई ऐसे झूले हैं जो थोड़ी सी लापरवाही के कारण जानलेवा साबित हो सकता है । ऐसा ही हुआ भी कि रविवार के लाखों की संख्या में मेलार्थी ने राज्य के कोने-कोने से आए और वे मेला का आनंद लिए साथ ही मनोरंजन का भी लुफ्त उठाया । इसी क्रम में एक बड़े झूले में करीब 30 की संख्या से ऊपर झूले में आनंद ले रहे थे अचानक बड़े झूले के एक फेरिस व्हील सेट टूट जाने के कारण 5 लोग घायल हो गए। जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय से नजीर विनोद कुमार द्वारा अंचलाधिकारी रामेश्वर राम के निर्देश पर आज अग्नि पीड़ित महिला प्रभावती देवी को आपदा से मिलने वाली ₹9800 सहायता राशि दी गई। जिसमें ₹3000 नगद एवं ₹6800खाते में भेजा गया। इस संबंध में सीओ रामेश्वरम ने बताया कि मानपुर पतेजी गांव निवासी पीड़िता प्रभावती देवी ने आवेदन देकर अगलगी की घटना से अवगत कराया था । गौरतलब हो कि 12 नवंबर कि रात अचानक से झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से प्रभावती देवी का ₹50000 नगद 5 बोरी गेहूं 2 बोरी धान कपड़ा बर्तन समेत दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। जिस कारण रहने का आसरा छिन गया था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिवान: दरौली : दत्तात्रेय धाम रुद्रपुर के महंत स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज रुद्रपुर से दरौली पहुंचे जहां दरौली प्रखंड के विश्वनिया गांव पहुंचकर श्रीराम वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह से मुलाकात किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने स्वामी जी महाराज का चरण अभिनंदन कर कुशलक्षेम जाना। जिसके बाद स्वामी जी महाराज भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक गांव जीरादेई पहुंचे हैं। और राजेंद्र बाबू के पैतृक घर और स्मृतियों का दर्शन किया। जिसके बाद स्वामी जी ने राजेंद्र बाबू के जीवन की जानकारी ली।

दरौदा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई इस संबंध में इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से लगभग दो दर्जन के करीब में महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई हुई थी जहां स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई स्वास्थ्य संबंधित जांच में एचआईवी ब्लड प्रेशर शूगर सहित कई जांच की गई जांच उपरांत महिलाओं को उचित परामर्श देते हुए उन्हें मुफ्त में दवा भी दी गई

दरौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया बबिता देवी के पति प्रदीप तिवारी की हत्या के बाद उनके परिजनों को जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अज भास्कर चौहान के नेतृत्व में दो लाख रुपए का चेक आर्थिक सहयोग के रूप में दिया गया। जिला मुखिया संघ ने यह अश्वासन दिया कि मुखिया संघ परिवार साथ सहयोग कर मजबूती से खड़ा है। उक्त परिवार के हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा रहते हुए दिवंगत प्रदीप तिवारी के न्याय का लड़ाई लड़ेगा । जिला मुखिया संघ ने विशेषकर त्रिस्तरीय बिहार विधान परिषद के सदस्य विन जयसवाल से अनुरोध किया कि उनके न्याय के लिए आगे बढ़कर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हो ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पानापुर थाना क्षेत्र में चोरी छुपे शराब की बिक्री कर रहे धंधेबाजों एवं शराब पीकर उत्पात मचाने वाले शराबियों पर पानापुर पुलिस की शख्त एवं पैनी नजर है । आपको बतादे की पिछले एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने पच्चीस लीटर से ज्यादा देशी शराब जब्त किया है वही एक धंधेबाज एवं आधे दर्जन से ज्यादा शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।आंकड़ो पर गौर करें तो 10 नवंबर को गोपालगंज जिले के अमौठी निवासी सौदागर राम एवं तुर्की गांव निवासी रमेश राम , 12 नवंबर को रसौली गांव निवासी सत्येंद्र तिवारी , 15 नवंबर को वसतपुर गांव निवासी धीरज सिंह , 16 नवंबर को खजुरी निवासी अनिल यादव , 17 नवंबर को मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी राजदेव राय एवं 19 नवंबर को रसौली तख्त के सत्येंद्र भगत को शराब पीने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में भेजा है । वही 15 नवंबर की रात पुलिस ने बकवा गांव में छापेमारी कर देशी शराब के साथ तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव निवासी धंधेबाज जवाहिर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है । थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि शराब धंधेबाजों के अलावे शराबियों पर भी पुलिसिया कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।

दरौली प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर पंचायत के कर्महा गांव में मुखिया लाल बहादुर के नेतृत्व में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान मुखिया द्वारा लोगों को पार्टी के नीतियों,पार्टी के प्रति समर्पण तथा पार्टी के प्रति निष्ठा का शपथ दिलाई गयी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दिनांक 3 दिसंबर 2022 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डा• राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन से सम्बंधित विभिन्न युवाओं को अपना वक्तव्य रखने का अवसर प्रदान किया जायेगा जिसके तहत इस बार सारण जिले के प्रखंड मसरख के नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रिंस कुमार का चयन वक्ता के रुप मे किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में रौनक अपने शबाब पर है। राज्य के विभिन्न जिले से इस मेले में आने वाले दर्शकों और खरीदारों की लगातार भीड़ बढ़ रही है। मीना बाजार में खरीदारों की संख्या महिलाओं की सबसे ज्यादा है । नखास में चिड़िया बाजार जाने वाले रोड में कई फलदार फूल पत्तियों की नर्सरी लगी हुई है। कई सड़क मार्ग पर लगाए गए दुकानों में विभिन्न प्रकार के कोई खानपान के सामान खरीद रहे हैं तो कोई सृंगार तो कोई उन्नी कपड़े खरीद रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।