Transcript Unavailable.
पुरुष नसबंदी को लेकर गांव गांव में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा किया जा रहा जागरूक हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जंगल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा कर्मियों के द्वारा पुरुष नसबंदी को लेकर गांव गांव तक पहुंच कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में बैनर पोस्टर गाड़ियों को वह लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि पुरुष नसबंदी पूरी तरह सुरक्षित है साथ ही साथ पुरुष नसबंदी कराने वाले लोगों को उचित सम्मान भी दिया जाएगा साथ ही साथ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी
हुसैनगंज थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन 5 पूर्णिमा यादव का हुआ बसपा दोनों शंकर थाना परिसर में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया थानाप्रभारी रामबालक यादव अंचलाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित हुआ जिसमें विवाद से जुड़े कुल 5 मामलों का निष्पादन सपोर्ट किया गया वहीं जिन मामलों का निष्पादन नहीं किया जा सका उन मामलों का निष्पादन किया जाएगा
सोनपुर---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में मेलार्थियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को धर्म के प्रति आस्था बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित महाआरती कार्यक्रम शनिवार के संध्या काल में सोनपुर के नारायणी नदी के कालीघाट स्थित महा आरती का आयोजन किया गया । इस महा आरती के समय नदी के किनारे दीपो की कतार सजी रही बाद में जब गंगा आरती विद्वान पंडितों द्वार वैदिक मंत्रोचारण से गंगा आरती की गई । उसके पश्चात उन्हें नारायणी नदी में प्रभावित किया गया जो बड़ा ही मनोरम दृश्य उत्पन्न हो गया । संत बालक दास के नेतृत्व में आचार्यों महंत महेंद्र दास,नारायण दास लहरी बाबा,बाबा रामदास ,फलहारी सूर्यवंशी दास,पहलाद दास पदमनाथ दास ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती का अनुष्ठान संपन्न कराया गया । ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सिवान: दरौली थाना परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा कराया गया। जनता दरबार में सीओ अरविंद प्रसाद सिंह तथा थानाध्यक्ष की मौजूदगी में कई मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें दोनों पक्षों की मौजूदगी में आपसी सहमति से 3 मामलों का निष्पादन किया गया। इस संबंध में बताया गया कि जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद संबंधित तीन मामलों का निष्पादन किया गया है। वहीं जिन मामलों का निष्पादन आज नहीं हो सका उन्हें अगली तारीख पर साक्षय के साथ प्रस्तुत होने का निर्देश जारी किया गया है
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के विश्वार गांव में लगातार तीन दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बाहर से पधारे विद्वान आचार्यों के द्वारा भक्तों को गीता का ज्ञान दिया जा रहा है। भागवत कथा का श्रवण करने के लिए क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वही भागवत कथा के दौरान विद्वानों ने बताया कि धर्म से ही सफल राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। हमें भागवत गीता में बताए मार्गों पर चलना चाहिए। हमेशा सत्य की राह का चयन करना चाहिए। वहीं भागवत गीता कथा के दौरान संगीतमय आरती का भी आयोजन किया गया।
आंदर राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय समेत पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बैग लेस सुरक्षित शनिवार की शुरुआत आज कर दी गई है। बता दें कि बैग लेस सुरक्षित शनिवार के तहत अलग-अलग विद्यालयों में अलग-अलग टॉपिक पर बच्चों को जानकारी दी गई।इसी बीच आंदर राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह और शिक्षक कमाल अहमद ने विद्यालय के बच्चों को मैं हूं खिलाड़ी टॉपिक पर जानकारी दी और खेल-खेल में बच्चों को खेल से संबंधित कई महत्वपूर्ण शिक्षा बच्चों के बीच प्रस्तुत किया। वही छात्र-छात्राओं ने भी शिक्षक द्वारा खेल खेल में पढ़ाई का महत्व समझ कर काफी आनंदित हुए। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बैगलेस सुरक्षित शनिवार की शुरुआत की थी। जो अब विद्यालयों में लागू होते दिख रहा है। इस मौके पर शिक्षक अखिलेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार राम आदि शिक्षक मौजूद रहे।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गोहरूआ मध्य विद्यालय में शनिवार को विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया।वही दौड़ प्रतियोगिता स्वास्थ विभाग के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के मौजूदगी में कराया गया।दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को मौजूद शिक्षकों व चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। बताते चलें कि सरकार द्वारा विश्व शौचालय दिवस, 2022 मनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर "स्वच्छता दौड़" आयोजित करने का निर्देश दिया गया था। जिसको लेकर आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया
आंदर प्रखंड क्षेत्र के आंदर व असांव थाना परिसर में शनिवार को अंचला अधिकारी रामेश्वर राम द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में भूमिविवादित कई नए मामले दर्ज किए गए। जबकि एक पुराने मामले पर सुनवाई की गई। इस संबंध में सीओ रामेश्वर राम ने बताया कि जनता दरबार मैं एक पुराने मामले पर सुनवाई कर उसका निष्पादन किया गया वहीं अन्य मामलों में दूसरे पक्ष को बुलाने के लिए नोटिस भेजा गया वहीं अन्य मामलो कि सुनवाई अगले जनता दरबार में होगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विश्व शौचालय दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी
