हिंदी का राष्ट्रीय मासिक "जिज्ञासा संसार" द्वारा वर्ष - 2022 का 'शंकर यति स्मृति सम्मान' प्रसिद्ध लेखक एवं शिक्षाविद प्रो.(डॉ.) शैलेंद्र सिंह (शिकोहाबाद) को दिया जाएगा, जिसके तहत उन्हें इक्कीस हजार रुपए सहित सम्मान पत्र,प्रतीक चिन्ह आदि अर्पित किए जाएंगे।यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले को दिया जाता है।इसके साथ ही प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं लेखिका श्रीमती ममता मेहरोत्रा(लखनऊ)को वर्ष - 2022 के 'माता रामदुलारी देवी सेवा सम्मान' से नवाजा जाएगा, जिसके तहत उन्हें पाँच हजार रुपए सहित सम्मान पत्र,स्मृति चिन्ह आदि अर्पित किए जाएंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारतीय जनता पार्टी दिघवारा नगर एवम दिघवारा सदर मंडल की संयुक्त बैठक मानुपुर शक्ति केंद्र स्थित अजय सिंह के आवास पर स्थानीय मंडल अध्यक्ष श्री उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मौलाना मजहरूल हक ट्राफी पर हुसैनगंज महिला टीम ने 2 गोल हराकर बनी विजेता। प्रखंड के पूर्वी हरीहांस पंचायत के खोदाईबारी स्थित खेल मैदान में गुरुवार को मौलाना मजहरुलहक जयंती के मौके से महिला फूटबाल टूर्नामेंट का एक दिवसीय फाईनल मैच मदर टेरेसा महिला क्लब बनाम सलेमपुर (ऊपी) के बीच खेला गया। मैच का शुभ उद्घाटन बिहार सरकार के विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ की गई। मुकाबला बिहार बनाम यूपी के बीच खेला गया। जहां 35-35 मिनट के दो स्पेल में खेल के पहले हाफ से ही नीली जर्सी में खेल रही हुसैनगंज कि खिलाड़ीयों ने ग्रीन जर्सी में उतरी यूपी की खिलाड़ियों पर पूरी तरह दबाव बना रखी थी जहां कभी प्लेंटी शूट तो कभी कार्नर शूट के द्वारा हावी रही। साथ ही पहले हाफ में बिहार सीवान टीम के खिलाड़ी पूजा यादव ने पहला गोल दागा और दुसरा गोल निकिता ने कर सलेमपुर यूपी पर 2-0 की बढ़त दूसरे हाफ में दिलाई। वही दूसरी हाफ में खेल के 25 मिनट के दौरान सीवान टीम कि नीकिता ने लागातार दो गोल कर हुसैनगंज टीम कि बढ़त 2-0 तक पहुंचा दिया। अंतीम समय तक यूपी टीम के किसी भी खिलाड़ी ने अपने टीम का खाता तक नहीं खोल सका। दुसरे हाफ का खेल समाप्त होने के बाद को 2-0 से यूपी टीम को पराजित किया। इस तरह एक तरफा मुकाबले के बाद सिवान प्रखंड के हुसैनगंज कि मदर टेरेसा टीम ने चमचमाती शील्ड पर कब्जा जमाया। मैच की मुख्य रेफरी, शकिल खान उर्फ (बबलू खान)लाईन मैन जहांगीर अली,मतलूब अंसारी व फोर्थ रेफरी सुभाष ने निभाई। वहीं एनाउंसर में शिक्षक अमरजीत यादव व अखिलेश कुमार थे। इस अवसर पर अंचलाधिकारी सुनिल कुमार, पूर्व प्रखण्ड प्रमुख बाबुद्दीन आजाद,समाजसेवी इरसाद खान,जिला परियोजना पदाधिकारी अशोक कुमार तिवारी, जिला पार्षद(11) अनिता देवी, राजद नेता शैलेंद्र कुमार, बीडीसी नन्हें पांडेय, समाज सेवी सुहैल अहमद, दूलारे बाबू, कृष्णा शर्मा, इमामुद्दीन चट्टान,अमरजीत यादव मो.सलामुद्दीन, सोहन राम, मैच रेफरी बबलू खान सहित मनीष यादव,मतलुब अंसारी,तनवीर,कलिम, राहुल कुमार सहयोगी मैच के सफल आयोजन में भूमिका निभाई।
सादगी से मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजरुल हक की 156 वीं जयंती। फरीदपुर में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरुल हक साहब का आशियाना हर साल की तरह इस बार भी जयंती के मौके पर भव्य रूप से सजाया गया था। हुसैनगंज एवम आंदर पुलिस बल को आशियाना प्रांगण में सुरक्षा को ले तैनात किया गया था। स्वास्थ्य संबधी इमरजेंसी के के लिए आशियाना में एंबुलेंस सहित डाक्टरों की टीम अहले सुबह पहुंच चुके थे।वहीं जयंती समारोह को लेकर आशियाना परिसर में स्कूली बच्चों व स्थानीय ग्रामीणों समेत अधिकारियों व स्थानीय नेताओं का भारी भीड़ लगा हुआ था। निर्धारित समय पर जयंती समारोह के मुख्य चीफ गेस्ट विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि के साथ अधिकारियों व नेताओं ने मजार परिसर में प्रवेश किया। मौलाना के मजार पर मौलाना के परिजनों के साथ सभी ने चादरपोशी की। जिसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दुवाएं मांगी गई। फिर मजार पर फूल बरसाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद मौलाना मजहरुल हक साहब के दोनों बेटों हसन व हुसैन के मजार पर भी चादरपोशी की गई। तत्पश्चात सभी अतिथि प्रांगण में बने स्टेज पर पहुंचे व मौलाना मजहरुल हक साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्टेज पर उपस्थित सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान से किया गया। जिसके बाद एक एक कर अतिथियों द्वारा मौलाना मजहरूल हक द्वारा राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कौमी एकता के लिए उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उद्गार किया गया। अंत में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मौलाना साहब की जीवनी एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदानों का जिक्र करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में मौलाना मजहरूल हक ने सराहनीय कार्य किए हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन दान की जिसपर सदाकत आश्रम का निर्माण हुआ है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। परफेक्ट पब्लिक स्कूल व न्यू राजेंद्र स्कूल के विद्यार्थियों ने सामाजिक एकता को प्रस्तुत करते हुए झांकी निकाली व कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान एडीएम प्रियंका कुमारी, एसडीओ रामबाबू बैठा,जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, पीजीआरओ अभिषेक चंदन, हुसैनगंज बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ डॉ सुनील कुमार, हुसैनगंज सीएचसी प्रभारी डॉ मनीष कुमार, हुसैनगंज थाना प्रभारी अंजोर अकेला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आंदर नगर पंचायत में 28 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चंद्रावती देवी ने नगर पंचायत के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। और लोगों से नल छाप पर वोट देकर जीत दिलाने की अपील किया।जनसंपर्क के दौरान समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने कहा कि हमारी माता चंद्रावती देवी को जनता का भरपूर समर्थन कर रही है। और हमें उम्मीद नहीं विश्वास है कि हम समाजसेवी के तर्ज पर क्षेत्र में विकास किए हैं और जनता इस बार हमारी माता चंद्रावती देवी को वोट देंगी ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आंदर प्रखंड के अमनौरा गांव के समीप टूटे नहर पुलिया का मरम्मत नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों ने गंडक विभाग के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि 3 महीने से नहर पर बने पुलिया टुट गया है। जिससे चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप पड़ा है जबकि दो पहिया वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर पुल को पार कर रहे हैं। बता दें कि यह सड़क सहसरांव से हुजहुजीपुर,अमनौरा होते हुए आंदर मुख्य सड़क को जोडता है। नहर पुलिया टूट जाने के कारण यहां के लोगों को आंदर जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन से बार-बार शिकायत के बावजूद इसका मरम्मत नहीं कराया जा रहा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आंदर भाकपा माले कार्यालय में गुरुवार को विधायक सत्यदेव राम द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर ने किया। जिसमें 28 दिसंबर को होने आंदर नगर निकाय चुनाव की तैयारियों लेकर बातचीत हुई। इसके साथ ही पार्टी के अगले साल होने वाले राष्टीय महाधिवेशन को लेकर पार्टी प्रतिनिधि चुनाव पर चर्चा हुआ। साथ ही साथ प्रखंड में पार्टी सदस्यों की नई भर्ती, लेवी ,पुराने सदस्यो के सदस्यता नवीनीकरण पर काम की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि पार्टी के राज्य कार्यालय द्वारा पार्टी महाधिवेशन के लिए मिले कार्य को जल्द से जल्द पूरा करना होगा और पार्टी महाधिवेशन की तैयारी को और भी तेजी से बढ़ चढ़ करना होगा। साथ ही उन्होंने अपने पार्टी उम्मीदवार को नगर पंचायत चुनाव में जीत दिलाने के लिए रणनीति तैयार करने की कार्यकर्ताओं से बात कही। वही बैठक में पूर्व जिला पार्षद योगेंद्र यादव, शीतल पासवान, पप्पू यादव, विनोद यादव आदि मौजूद थे।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
