Transcript Unavailable.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सरकार आधार कार्ड धारकों को हर महीने तीन हजार रुपये दे रही है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल विडिओ का पड़ताल करते हुए खुलासा किया है कि यह दावा बिलकुल फ़र्ज़ी है। सरकार के द्वारा ऐसी कोई योजना की घोषणा नहीं की गई है। पीआईबी फैक्ट चेक के द्वारा कहां गया है कि ऐसे भ्रामक मैसेज पर ध्यान न दें। इसके साथ ही लोगों को इस तरह के मैसेज को फॉरवर्ड न करने की भी अपील की गई है। मालूम हो कि सोशल मीडिया क्रांति के बीच फेक न्यूज की बाढ़ सी आ गई है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुबह घर से ननिहाल जाने की बात कहकर घर से निकला किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। पीड़ित परिजनों ने माँझी थाना पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात अनहोनी की आशंका जताते हुए लापता किशोर को ढूंढ निकालने में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन की जानकारी देते हुए माँझी दुर्गापुर निवासी तेजनारायण सिंह की पत्नी रीना देवी ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार सिंह मंगलवार की सुबह खैरा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर स्थित अपने ननिहाल के लिए निकला था। लेकिन वह न तो ननिहाल पहुंचा और न ही वापस लौट कर घर आया। 36 घण्टे तक किशोर का सुराग नही मिल पाने से परिजनों को अज्ञात अनहोनी की आशंका सता रही है।

सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब कारोबारियों तथा पियक्कड़ों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दाउदपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग गांव में छापेमारी कर दो सौ लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। वहीं पिता-पुत्र समेत छह पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की सारण पुलिस कप्तान के विशेष निर्देश पर शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दाउदपुर पुरानी चट्टी स्थित भूखल नट के घर छापेमारी कर 145 लीटर देसी शराब बरामद किया गया जबकि नसीरा गांव के राम किशोर महतो के पुत्र रोहित कुमार को चालीस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वही थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से पिता-पुत्र समेत छह पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे मैरवा गांव के योगेंद्र राय के साथ उनके पुत्र अजित कुमार राय एवं ब्रिज किशोर राय जबकि पिलुई गांव से गुड्डू सिंह तथा इनायतपुर से द्वारिका महतो और श्रीमहतो को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों को आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।

माँझी। 28 दिसम्बर को प्रस्तावित माँझी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर डीसीएलआर सह निर्वाचन पदाधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में शिक्षक व कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। डीसीएलआर ने बताया कि आगामी 28 दिसंबर को मांझी में नगर निगम निकाय का चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बूथ एवं ईवीएम सीलिंग और पार्टी डिस्पैचिंग स्थल मांझी स्थित दलन सिंह उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव से सम्बंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मांझी नगर निकाय चुनाव में पन्द्रह वार्ड में कुल 110 उम्मीदवार अपना किस्मत आजमा रहे है। मुख्य पार्षद के लिए कुल 18 उम्मीदवार है जबकि उप मुख्य पार्षद के लिए 16 उम्मीदवार शामिल है। बैठक के दौरान उन्होंने मतदान में शामिल सभी उम्मीदवारों को ईवीएम का कृमिग सीलिंग के लिए आगामी 23 दिसंबर को दलन सिंह उच्च विद्यालय में उपस्थित रहने की जानकारी दी। मांझी नगर निकाय का चुनाव शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मांझी नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 17 भवनों में 22 बूथ बनाये गए है। उन्होंने सभी बूथों का निरीक्षण किया और विधि व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर प्रकाश की व्यवस्था,साफ सफाई आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। मौके पर मांझी के वीडियो रणजीत कुमार सिंह,सीओ धनजय कुमार समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।

आज सभी सरकारी विद्यालयों में आज अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में पतन-पाठन से संबंधित चर्चा की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

गांव आजिविका और हम विषय पर बायोगैस संयंत्र पर विशेष बातचीत के तहत खादी ग्रामोद्योग से एस कुमार सिन्हा जी के साथ विशेष बातचीत

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.