मौलाना मजहरूल हक ट्राफी पर हुसैनगंज महिला टीम ने 2 गोल हराकर बनी विजेता। प्रखंड के पूर्वी हरीहांस पंचायत के खोदाईबारी स्थित खेल मैदान में गुरुवार को मौलाना मजहरुलहक जयंती के मौके से महिला फूटबाल टूर्नामेंट का एक दिवसीय फाईनल मैच मदर टेरेसा महिला क्लब बनाम सलेमपुर (ऊपी)  के बीच खेला गया। मैच का शुभ उद्घाटन बिहार सरकार के विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ की गई। मुकाबला बिहार बनाम यूपी के बीच खेला गया। जहां 35-35 मिनट के दो स्पेल में खेल के पहले हाफ से ही नीली जर्सी में खेल रही हुसैनगंज कि खिलाड़ीयों ने ग्रीन जर्सी में उतरी यूपी की खिलाड़ियों पर पूरी तरह दबाव बना रखी थी जहां कभी प्लेंटी शूट तो कभी कार्नर शूट के द्वारा हावी रही। साथ ही पहले हाफ में बिहार सीवान टीम के खिलाड़ी पूजा यादव ने पहला गोल दागा और दुसरा गोल निकिता ने कर सलेमपुर यूपी पर 2-0 की बढ़त दूसरे हाफ में दिलाई। वही दूसरी हाफ में खेल के 25 मिनट के दौरान सीवान टीम कि नीकिता ने लागातार दो गोल कर हुसैनगंज टीम कि बढ़त 2-0 तक पहुंचा दिया। अंतीम समय तक यूपी टीम के किसी भी खिलाड़ी ने अपने टीम का खाता तक नहीं खोल सका। दुसरे हाफ का खेल समाप्त होने के बाद को 2-0 से यूपी टीम को पराजित किया। इस तरह एक तरफा मुकाबले के बाद सिवान प्रखंड के हुसैनगंज कि मदर टेरेसा टीम ने चमचमाती शील्ड पर कब्जा जमाया। मैच की मुख्य रेफरी, शकिल खान उर्फ (बबलू खान)लाईन मैन जहांगीर अली,मतलूब अंसारी व फोर्थ रेफरी सुभाष ने निभाई। वहीं एनाउंसर में शिक्षक अमरजीत यादव व अखिलेश कुमार थे। इस अवसर पर अंचलाधिकारी सुनिल कुमार, पूर्व प्रखण्ड प्रमुख बाबुद्दीन आजाद,समाजसेवी इरसाद खान,जिला परियोजना पदाधिकारी अशोक कुमार तिवारी, जिला पार्षद(11) अनिता देवी, राजद नेता शैलेंद्र कुमार, बीडीसी नन्हें पांडेय, समाज सेवी सुहैल अहमद, दूलारे बाबू, कृष्णा शर्मा, इमामुद्दीन चट्टान,अमरजीत यादव   मो.सलामुद्दीन, सोहन राम, मैच रेफरी बबलू खान सहित मनीष यादव,मतलुब अंसारी,तनवीर,कलिम, राहुल कुमार सहयोगी मैच के सफल आयोजन में भूमिका निभाई।