सादगी से मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजरुल हक की 156 वीं जयंती। फरीदपुर में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरुल हक साहब का आशियाना हर साल की तरह इस बार भी जयंती के मौके पर भव्य रूप से सजाया गया था। हुसैनगंज एवम आंदर पुलिस बल को आशियाना प्रांगण में सुरक्षा को ले तैनात किया गया था। स्वास्थ्य संबधी इमरजेंसी के के लिए आशियाना में एंबुलेंस सहित डाक्टरों की टीम अहले सुबह पहुंच चुके थे।वहीं जयंती समारोह को लेकर आशियाना परिसर में स्कूली बच्चों व स्थानीय ग्रामीणों समेत अधिकारियों व स्थानीय नेताओं का भारी भीड़ लगा हुआ था। निर्धारित समय पर जयंती समारोह के मुख्य चीफ गेस्ट विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि के साथ अधिकारियों व नेताओं ने मजार परिसर में प्रवेश किया। मौलाना के मजार पर मौलाना के परिजनों के साथ सभी ने चादरपोशी की। जिसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दुवाएं मांगी गई। फिर मजार पर फूल बरसाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद मौलाना मजहरुल हक साहब के दोनों बेटों हसन व हुसैन के मजार पर भी चादरपोशी की गई। तत्पश्चात सभी अतिथि प्रांगण में बने स्टेज पर पहुंचे व मौलाना मजहरुल हक साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्टेज पर उपस्थित सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान से किया गया। जिसके बाद एक एक कर अतिथियों द्वारा मौलाना मजहरूल हक द्वारा राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कौमी एकता के लिए उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उद्गार किया गया। अंत में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मौलाना साहब की जीवनी एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदानों का जिक्र करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में मौलाना मजहरूल हक ने सराहनीय कार्य किए हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन दान की जिसपर सदाकत आश्रम का निर्माण हुआ है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। परफेक्ट पब्लिक स्कूल व न्यू राजेंद्र स्कूल के विद्यार्थियों ने सामाजिक एकता को प्रस्तुत करते हुए झांकी निकाली व कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान एडीएम प्रियंका कुमारी, एसडीओ रामबाबू बैठा,जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, पीजीआरओ अभिषेक चंदन, हुसैनगंज बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ डॉ सुनील कुमार, हुसैनगंज सीएचसी प्रभारी डॉ मनीष कुमार, हुसैनगंज थाना प्रभारी अंजोर अकेला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।