विद्यालय परिवार इनके कार्यों को सदैव याद रखेगा।इनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान शिक्षकों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।आगे भी शिक्षक समाज को इनके मार्गदर्शन की अपेक्षा रहेगी उक्त बाते के पी एस पी हाई स्कूल गंगाजल के पूर्व प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद ने शनिवार को वरिष्ठ शिक्षिका बसंती कुमारी के सेवानिवृत्त के दौरान उक्त बातें कहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभात कुमार सिंह ने किया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर में पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी गिरावट हुई है। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शहर से लेकर गांव के गरीब,असहाय लोग जो मजदूरी और किसी वजह से देर रात तक चौक चौराहों पर रुके रहते हैं या वैसे राहगीर जो अपने गंतव्य स्थान जा रहे है वैसे लोगों को ठंड से बचाव के लिए प्राप्त गर्म कपड़े नहीं है वैसे लोगों के लिए अलाव की एकमात्र सहारा है । इस बढ़ती ढंड को देखते हुए प्रशासन ने प्रमुख चौक चौराहों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है । सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के हर चौक -चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था गुरुवार से प्रशासन ने शुरू कर दी है । अलाव की व्यवस्था सर्वजनिक जगह पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शाम ढलते ही सभी चौक चौराहों पर 10 -10 किलो लकड़ी उपलब्ध कराकर अलाव जलाने की व्यवस्था किया है । सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सोनपुर ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर लोगों को शीतलहर से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है । जिसमें जेपी सेतु के यादव मोड़ के पास गंगाजल पुल के नजदीक ,परमानंदपुर गोविंदचक, त्रिभुवन चौक, भरपुरा लालू यादव चौक ,बाकरपुर बाजार ,शिकारपुर , भरपुरा महारानी चौक, नयागांव,खरिका, परमानंदपुर बाजार ,कल्याणपुर दामोदरपुर सबलपुर कचहरी ,जेपी सेतु के बजरंग चौक , जहांगीरपुर शिव मंदिर, कसमर सब्जी बाजार ,गोपालपुर, दुधाईला मठ,रसूलपुर में अलाव की व्यवस्था किया गया है । जिन जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है उन जगहों पर जानकारी मिलते ही अलाव की व्यवस्था की जाएगी । नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां- जहां पर अलाव जलने की व्यवस्था हुई है वहां पर लोग पहुंचकर इस ठंड के मौसम में राहत की सांस ले रहे हैं । सब्जी खरीदने आए लोग या रिक्शा ठेला टेंपो अन्य वाहन चालक ठंड से बचने के लिए अलाव के पास पहुंच जा रहे हैं। कई वाहन चालकों ने बताया कि इस ठंड में वाहन चलाने में काफी परेशानी हो रही है। ठंड इतनी है कि शरीर अंग सही से कार्य नही करती न ही शरीर मे फुर्ति दिख रही है । ऐसे में आग तापने से ठंड से थोड़ी राहत मिलती है ।

सोनपुर नगर पंचायत के रजिस्ट्री बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा का उद्घाटन शुक्रवार के दिन विधि विधान के साथ शाखा का उद्घाटन बैंक के जोनल हेड संदीप गौतम ने इसका शुभारंभ किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि सारण जिले में यह पाँचवे शाखा कार्यालय खोला गया है । इस शाखा के खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को बैंक से संबंधित कार्यों के लिए काफी सुविधा मिलेगी । इस मौके पर क्लस्टर हेड प्रदीप गोपाल कुमार, शाखा प्रबंधक अभिनय निशांत ,उप शाखा प्रबंधक अमिताभ सिंह ,कैशियर राहुल कुमार चौबे सहित अन्य कर्मी व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सिसवन ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने व प्रशासन के रवैए के विरुद्ध शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग स्थित भागर गांव के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात गाड़ी चालक को पकड़कर उस पर कार्रवाई करें। तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले।इधर सड़क जाम की सूचना पर सीओ सतीश कुमार बीडीओ सूरज कुमार सिंह थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह जाम स्थल पर पहुंचे तथा जिप सदस्य प्रतिनिधि अवधेश चौहान व स्थानीय ग्रामीणों के समझाने के साथ मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया।

सिसवन (सीवान) थाना क्षेत्र के सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर भागर गांव के समीप गुरुवार की शाम करीब पांच बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के 14 विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्र पर 32 लोगों की एडमिशन किड्स एक और उनकी जांच की गई जांच के उपरांत सभी के रिपोर्ट नेगेटिव आई है बता दें कि भारत में भी कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जांच की गई जिसमें सभी के रिपोर्ट नेगेटिव आई है प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार जांच के दौरान मौजूद रहे।

कल आएगा गोपालपुर नगर पंचायत के प्रत्याशियों का रिजल्ट 1:30 फोन में होगा मतगणना हुसैन का सूखा क्षेत्र के गोपालपुर नगर पंचायत के प्रत्याशियों का रिजल्ट कल आएगा उसको लेकर मतगणना कल की जाएगी शहर के डेट में मतगणना होगी जाफर नगर पंचायत के चेयरमैन वार्ड 10 वार्ड के वार्ड पार्षदों व उप चेयरमैन का रिजल्ट निकल आएगा इसको लेकर प्रत्याशियों की सांसे थमी हुई है

हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगमन हो रहा है। वे मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा भी 3 जनवरी को करेंगे। सोनपुर आगमन की तैयारियों की जिम्मेदारी बिहार प्रदेश भाजपा ने सारण सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी को दी है। इस संदर्भ में रुडी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का बिहार से गहरा रिश्ता है। पटना उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि भी है। उनकी सियासी यात्रा की शुरुआत चाणक्य की धरती पाटलिपुत्र से ही हुई। यही वजह है कि बिहार छोडऩे के बाद भी उनका इस भूमि से गहरा लगाव है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।