जिलेवासियों को सारण डीएम ने दी नववर्ष के हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं सोनपुर- जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा ने नववर्ष के शुभ अवसर पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नया साल सभी के जीवन मे नई उमंगो का,प्रेम-भाईचारे का एवम सदभावना का साल हो। उन्होंने कहा कि तमाम जिलेवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। विधिव्यवस्था के साथ-साथ सरकार की सभी कल्याकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ स्वच्छ प्रशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। जल-जीवन -हरियाली अभियान के साथ-साथ ,नशामुक्ति , दहेहजप्रथा एवं बालविवाह उन्मूलन जैसे समाज सुधार अभियान में व्यापक जनसहभागिता को लेकर जिला प्रशासन दृढसंकल्पित है। सरकार के सात निश्चय योजना का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन कराना जिला प्रशासन के प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर बेहतर माहौल बनाने एवं स्वास्थ्य सेवाओं में और भी अधिक सुधार हेतु लगातार प्रयास जारी रहेगा।
कोविड-19 महामारी के दो साल के अंतराल के बाद नववर्ष पर सभी एक-दूसरे को 12 बजे के घँटी बजने के बाद से फोन पर ही शुभकामनाएं और बधाइयां देना शुरू हो गया। नववर्ष के अवसर पर प्रमुख बाजारों में रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया था कई जगह संगीत की धुन बजाकर नए साल का स्वागत किया गया । नववर्ष मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर लोग सड़कों पर निकल पड़े । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
रसूलपुर क्षेत्र के योगिया गाँव निवासी राष्ट्रीय एथलीट व झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश संजोयक विकास सिंह नववर्ष के अवसर पर सपरिवार पुजा-अर्चना करने के लिए ऐतिहासिक बाबा महेन्दनाथ मंदिर पहुंचे. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
इस रिश्ते को यूँ ही बनाये रखना दिल में यादों की चिराग जलाये रखना बहुत प्यारा रहा 2022 का सफर अब 2023 में भी ऐसा ही साथ बनाये रखना दोस्तों हम कामना करते है कीबीते साल की तरह इस साल भी आपके लिए लाभदायक,खुशियों से भरा और स्वस्थ रहे,मोबाइल वाणी परिवार को ओर से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई धन्यवाद।
संसू,हुसैनगंज(सिवान) प्रखण्ड के खानपुर खैरानटी पंचायत अंतर्गत हुसैनगंज स्थित राजकीय मध्य विद्यालय कन्या के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक काशीनाथ साह को शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई।बता दें कि श्री साह अपने सेवाकाल में विभिन्न विद्यालयों में 34 वर्ष 6 महीना सेवा कर चुके हैं।इस विद्यालय में उन्होंने 15 वर्षों तक अपनी सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। मौके पर उपस्थित राजेंद्र पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नृत्य का बेहतरीन प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि रिजवान अहमद,प्रधानाध्यापिका रुबीना खातुन, गुल मोहमद, रामप्रीत विद्यार्थी, शंभूनाथ सिंह शमशाद आलम, राजेश चौधरी, नाज़िर हुसैन,बशीर अहमद खान,साधुशरण शाही, राजनभर, राजेश यादव सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को माला पहनाते शिक्षकगण।
Transcript Unavailable.
देशवासी नव वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं । सभी लोग अपने अपने ढंग से नव वर्ष का स्वागत करते हुए जश्न मनाएंगे और प्रत्येक वर्ष 12 महीने गुजरने के बाद सौभाग्य से लोग नव वर्ष मनाते हैं । लेकिन बहुत कम लोगों को जानकारी होती है कि साल में जो 12 महीना होता है जनवरी - दिसंबर माह तक इन 12 महीने का नाम कैसे पड़ा इसके पीछे बहुत ही रोचक तथ्य है । जिसे सभी लोगों को जानने की आवश्यकता है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
