नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोज़गार समाचार।यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा नेशनल डिफेन्स अकेडमी आर्मी के 208 पदों पर रिक्तियाँ निकाली गई है ।वैसे महिला और पुरुष उम्मीदवार जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास किया हो, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ताओं का चयन लिखित परीक्षा ,पर्सनालिटी टेस्ट और मेडिकल टेस्टके आधार पर किया जाएगा । इन पदों के लिए वेतनमान नियमानुसार दिया जाएगा। इच्छुक आवेदनकर्ता आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए वेबसाइट है : upsconline.nic.in . इस वेबसाइट के माध्यम आप इस पद से सम्बंधित पूरी अधिसूचना भी प्राप्त कर सकते है। परीक्षा शुल्क अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रूपए और अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10/01/2023 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सोनपुर के धरती पर 3 जनवरी को आ रहे जेपी नड्डा,11:30 बजे जेपी नड्डा करेंगे बाबा हरिहरनाथ के पूजा अर्चना सोनपुर-- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मंगलवार को सोनपुर आगमण को लेकर सारी तैयारी पुरी कर ली गई।इस संबंध मे सारण जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के अध्यक्षता मे सोनपुर नगर के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद 19 के आवास पर पिछले दिनो हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयो के बैठक मे तैयारी कार्यक्रम का रूप रेखा के तहत हर कार्यक्रम पूरी हो चुकी है । जिसमे जगह- जगह पर तोरण द्वार,बैनर, झंडा लगाया गया है।हर कार्य को पूर्ण करने हेतू स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।।उक्त बात की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के समय मे आशिक संशोधन हुआ है जिसके तहत अब वे मंगलवार को पटना एयरपोर्ट से जेपी सेतू के रास्ते सुबह 11 बजे बजरंग चौक पहुचेगे । जहा भाजपा कार्य कर्ताओ नेताओ द्वारा स्वागत किया जाएगा,तत्पश्चात वे भरपुरा,पहाङीचक,नगर के ग्रामीण कार्यकर्ताओ से मिलते हुए, 11:30 बजे हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा हरिहरनाथ का पुजन व दर्शन करेगे। पुजनो उपरात गज ग्राह के रास्ते महेश्वर चौक स्थित शहिद महेशवर सिह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगे उसके बाद नगर के आननपुर के रास्ते नई गंडक पुल होते हुए हाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगे।
सोनपुर 32 दिनों तक चलने वाली विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2022 के सफल संचालन के बाद जिला प्रशासन के तत्वावधान में सर्किट हाउस छपरा में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह स्थल मेला से 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में 24 दिनों के बाद किया गया । मेला पुरस्कार समारोह कार्यक्रम विधिवत मेला समापन के दिन ही होता रहा है क्योंकि पुरस्कार चयन समिति का गठन मेला अवधि किया जाता था । लेकिन यह पहली बार ऐसा हुआ कि मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर इसमें अफसरों व कर्मियों को सम्मानित किया गया । जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने कहा की सभी अफसर से लेकर कर्मियों तक ने आपस में समन्वय बनाकर मेला कार्य का सही तरीके से संचालन किया । किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई । टीम भावना के कारण ही सारण जिला प्रशासन इस बड़े आयोजन को निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराया । वहीं एसपी संतोष कुमार ने भी सभी पदाधिकारी व कर्मियों के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । सम्मानित होने वालों में डीडीसी अमित कुमार , एडीएम डॉ गगन , जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद , सदर डीसीएलआर पुष्पेश कुमार , डीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी रजनीश कुमार राय , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार , अवर निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल , डीएम के स्टोनो गुरु प्रसाद सिन्हा , अमित कुमार ,सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार, एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह, डीसीएलआर अखिलेश कुमार ,बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार, सोनपुर सीओ प्रभारी दिघवारा के प्रवीण कुमार सिन्हा, राजस्व अधिकारी सह वर्तमान सीओ विश्वजीत सिंह ,सीडीपीओ शविना अहमद,सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ,पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्वमोहन राम,हरिहरनाथ ओपी सुनील कुमार शामिल हैं । सभी को प्रशस्ति पत्र दिया गया । सम्मानित होने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में उन्होंने अपने तरीके से बेहतर करने का प्रयास किया । इसका परिणाम भी सकारात्मक रहा । सोनपुर मेला समापन के बाद मुख्यालय में सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जाति आधारित जनगणना 2022 को लेकर जनगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण सोनपुर--बिहार जाति आधारित जनगणना 2022 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार को सोनपुर पीआर कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक और प्रगणकों ने भाग लिया । जहां ट्रेनरों द्वारा जनगणना को लेकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई । सोनपुर प्रखंड के ग्रामीण और नगर पंचायत क्षेत्र में जाति आधारित गणना की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाल का उद्घाटन सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि बिहार जाति गणना को सफल बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी लोग सजगता के साथ कार्य करें। उन्होंने गणना की बारीकियों को विस्तार से समझाया, कहा कि इसकी समयबद्धता एवं अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य को ससमय एवं सफलतापूर्वक निष्पादन करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गणना के समय यह आवश्यक है कि सभी फील्ड ट्रेनर, पर्यवेक्षक एवं प्रगणक एक निश्चित परिचय पत्र के साथ क्षेत्र में जाएं ताकि कोई दूसरा व्यक्ति इस प्रक्रिया में शामिल न हो सके और सामान्य जन से परिचय पत्र के आधार पर कर्मियों को कार्य करने में सहयोग प्राप्त हो सके। निर्देश दिया गया कि प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण होते ही क्षेत्र का वे लोग होमवर्क कर ले ताकि किसी भी तरह की गलती की संभावना ना हो। बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार ने कहा कि जाति गणना में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । जिन कर्मियों को जो जवाबदेही दी गई है वे अपनी पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ क्षेत्र में कार्य करेंगे । उन्होंने आम जनता से भी अपील किया है कि जाति जनगणना में जाति जनगणना कर्मियों अगर आपके क्षेत्र या दरवाजे पर आए तो उन्हें पूर्ण सहयोग करें जिसे सफलतापूर्वक जाति जनगणना 2022 सफल हो सके । कोई ऐसा गलत जनकारी नही दे जिससे कारण आपको बाद में आपको परेशानी उठानी पड़े । इस कार्य मे जनगणना कर्मियों को सहयोग जरूर दे ।
नव वर्ष पर सोनपुर के श्री हरिहर साईं मंदिर में जुटा श्रद्धालुओं की भीड़ सोनपुर---नव वर्ष के अवसर पर सोनपुर के पावन भूमि पर हरिहर साईं धाम मंदिर में भव्य और आकर्षक ढंग से सजाकर हरिहर साईं के पूजा अर्चना विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं नर किया वहीं इस हरिहर साईं के दर्शन के लिए नववर्ष के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण वहां पहुंचकर घर में सुख शांति अमन चैन की दुआएं हरिहर साई से की । बिहार सरकार के विशेष सचिव सह श्री राम कथा के मर्मज्ञ डॉ उपेंद्रनाथ पांडे के द्वारा श्री राम के व्यक्तित्व और कृतित्व के जानकारी देते हुए कहा कि मनुष्य को राम के आदर्श पर चलने की जरूरत है । आज कल स्वार्थ के कारण लोग एक दूसरे के साथ द्वेष घृणा क्रोध लालच यहां तक कि भाई भाई ने दुश्मन जैसा व्यवहार एक दूसरे करते हैं । जब मनुष्य के जीवन में सगे सम्बंधी और ईश्वर के प्रति प्रेम नहीं है तो वह जीवन पशु के समान है। उन्होंने कहा कि रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है और हमें लोभ लालच को परित्याग कर मनुष्य जन्म में आकर प्रेम बनाए रखने की प्रेरणा देती है । नववर्ष के अवसर पर सद्गुरु साईनाथ में भजन सरोज तिवारी व लालगंज के सुमन सिंह ने साईं भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया । साईं धाम के देखने के लिए सोनपुर ही नहीं बल्कि वैशाली, छपरा ,राजधानी के साथ अन्य जिले के लोग आकर हरिहर साईं धाम का दर्शन कर अपने जीवन को कृत्य करते हैं ।
Transcript Unavailable.
मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ मनाया नववर्ष का त्यौहार हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के युवक और युवतियों ने आज नववर्ष का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया बता दे कि मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए युवक और युवतियां पहुंचे वहीं सैकड़ों की संख्या में युवक अयोध्या हनुमान मंदिर शंकर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में शामिल हुए वही प्रसाद ग्रहण भी किया
सारण जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय को वर्ग 8 तक के बच्चों को 2 जनवरी से 5 जनवरी 2023 तक रहेगी बंद--डीएम सोनपुर--कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए सारण जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय को 2 जनवरी से 5 जनवरी 2023 तक कक्षा 8 तक के बच्चो के लिए शैक्षणिक गतिविधि को बंद रखने का आदेश निर्गत कर दिया है । वही कक्षा 8 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधि 9 बजे से 4 बजे तक ही संचालित की जा सकती है । उन्होंने कहा कि इस आदेश के अवहेलना करने वाले निजी व सरकारी स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
