जरूरतमंदों के लिये युवाओ ने की पहल शौर्या वेलफेयर के द्वारा जरुरतमन्दों के बीच सिवान रेलवे स्टेशन पर भोजन का किया गया वितरण,युवाओं के टीम के द्वारा बढ़ते हुए ठंढ में एक बेहतरीन प्रयास किया गया है जिसमें 100 से ज्यादा लोगो के बीच सिवान स्टेशन पर पहुंचकर भोजन का वितरण किया वही काफी संख्या में युवा इस मुहिम का हिस्सा बने जिन्होंने कहा कि आगे और भी बहुत सारे कार्य किए जाएंगे
सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत कसमर बाजार प्रांगण में मंगलवार को देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले का 192 वी जयन्ती समारोह मनाई गई। कार्यक्रम की आयोजक सुरेंद्र कुमार दास ने किया। इस मौके पर आए अतिथियो व सैकड़ो ग्रामीणों ने सावित्री बाई फुले के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन बन्दन किया । इस कार्यक्रम का संयोजक देवेंद्र कुमार मालाकार ने की । विशिष्ट अतिथि नथनी रजक व पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम रहे । इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सावित्री बाई फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला । ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सहारा इंडिया में गरीब तब के लोग छोटी -छोटी रकम रखकर एक सपना संजोए हुए था कि उसका मैच्योरिटी पूर्ण होने के बाद एक मोटी रकम से वे अपना घर ,अपना कारोबार या बच्चियों का शादी विवाह से संबंधित कई सपने को पूर्ण करेगा । लेकिन उसके सपने को चकनाचूर सहारा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने उसके सपने को चकनाचूर कर दिया और करोड़ों रुपया लेकर वे गरीब जमाकर्ताओं के साथ-साथ अभीकर्ताओं का भी पैसा रखकर ऐसो आराम की जिंदगी जी रहा है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पटना से गोरौल पारू जाने के क्रम मे मंगलवार को सारण सासंद राजीव प्रताप रूढी के मौजूदगी मे सोनपुर बिधान सभा अन्तर्गत जेपी सेतु के बजरंग चौक पर सोनपुर के पूर्व विधायक व बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व मे भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बजरंग चौक पहुचने पर गाजे -बाजे ,फुल माला व अंग वस्त्र के साथ गर्म जोशी से भव्य स्वागत किया गया । इस भिषण ठंड व मौसम खराब रहने के बाबजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुँचने के इंतजार व स्वागत के लिए भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,व पदाधिकारी घन्टो इंजतार करते जेपी सेतू बजरंग चौक सहित अन्य स्वागत स्थलों पर डटे रहे।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
सिसवन थाना के सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर को भागर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक मजदूर घायल हो गया।घायल मजदूर मुजफ्फरपुर निवासी प्रियरंजन कुमार बताया जाता है।मिली जानकारी के अनुसार वह भागर गांव में लगे पुल प्लांट मे काम करता है।उसका इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में चल रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड में जाति आधारित सह आर्थिक गणना के लिए प्रखंड प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रखंड मुख्यालय के हरेराम ब्रह्मचारी हाईस्कूल सह् इंटर कॉलेज में चार्ज पदाधिकारियों व फील्ड ट्रेनों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि जाति आधारित जनगणना का कार्य दो चरणों में किया जाना है।
पिछले चार पांच दिनों से बढ़ रही ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इससे राहगीर, मजदूर दुकानदार समेत अन्य लोग राहत महसूस करने लगे हैं। बताया जाता है कि ठंड को देखते हुए अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने स्वयं अपनी उपस्थिति में अलाव कि व्यवस्था कराई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है यहां पर प्रखंड में कड़ाके की ठंड होगी वह घने कोहरे के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिसे लोग परेशान देखे जा रहे हैं कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है तो वही घने कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई है जिसे लोग परेशान देखे जा रहे हैं कड़ाके की ठंड के कारण बाजारों में भी सुनसान देखने को मिल रहा है
सावित्रीबाई फुले जंयती पर महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले से वरिष्ठ महिला पत्रकार, लेखिका एवं प्रबोधन कार रज़िया सुल्ताना जी से एक खास मुलाकात
