दरौदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से आई हुई महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई स्वास्थ्य संबंधित जांच में एचआईवी ब्लड प्रेशर शुगर कोरोनावायरस सहित अन्य कई जांच की गई जांच उपरांत महिलाओं को उचित परामर्श देते हुए उन्हें मुफ्त में दवा भी दी गई

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है जहां कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो वहीं कड़ाके की ठंड से बचने को लेकर लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है प्रखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है जिसके कारण भी प्रभावित हो रहे हैं वहीं ठंड से बचने को लेकर लोगों को अलाव जलाते हुए देखे जा रहे हैं ठंड से बचने को लेकर अलाव का सहारा ले रहे हैं

हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जुड़कन में आज बुधवार को नवनिर्मित दुर्गा माता के मंदिर के मौके पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में श्री दुर्गा प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ सह नवचंडी पाठ के आयोजन को लेकर चर्चा हुई ,विदित हो कि 23 जनवरी से 27 जनवरी तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें 23 जनवरी को कलश यात्रा एवं पंचांग पूजन,मंडप प्रवेश कर्मकुट्टी का कार्यक्रम होगा वही वेदी पूजन जलाधिवास 24 जनवरी को, 25 जनवरी को वेदी अनाधिवास होगा वही 26 जनवरी को पूजन,महास्नान, नगर परिक्रमा होगा,वही आखिरी दिन 27 तारीख को पूजन प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम आयोजित होगी बता दे कि इस महायज्ञ को लेकर 23 से 27 जनवरी तक महाभंडारे का आयोजन भी किया जाएगा,जिसमें विशेष रूप से यज्ञाचार्य पंडित संतोष पांडेय पंडित ईश्वर कुमार पांडेय,यज्ञ संयोजक पारसनाथ पांडेय,यज्ञाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, सुनील सिंह,संजय सिंह,रामचंद्र सिंह, त्रिलोकीनाथ सिंह, रोहित सिंह,राहुल सिंह,विनोद प्रसाद,सुजीत सिंह,पंकज सिंह,प्रफुल सिंह,सतन सिंह,गुलगुल शाह,मंगल शाह,भोलू कुमार,मुन्ना माझी, उपेंद्र शाह,अशोक सिंह, मयंक राज,हिमांशु राज, गुड्डू सिंह,चन्दन सिंह,वीरेश सिंह,भूपेश सिंह,छोटू सिंह,रौशन कुमार ,मृत्युंजय सिंह व अन्य ग्रामीण जनता मौजूद रहे।

माँझी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक गहमा-गहमी व आरोप प्रत्यारोप के बीच सम्पन्न हो गई। माँझी की प्रखंड प्रमुख कमला देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में बाल विकास परियोजना सहित अन्य मुद्दों पर सदस्यों के बीच काफी गरमा गरम बहस हुई।

मंगलवार की शाम माँझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहाँ कला गांव में दो युवकों द्वारा एक युवक को उसके घर से बुलाकर घर से दो सौ मीटर दूर पश्चिम पीच सड़क पर चाकू घोंप कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। चीखते चिल्लाते जान बचाकर भाग रहा युवक बीच सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अजय कुमार ने मोहम्मद नसरुल्ला से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की वृद्धा पेंशन की राशि समय से खाते में आ जाती है। लेकिन बढ़ती महँगाई में 400 रूपये की राशि से खुद का ख्याल रखना मुश्किल है। इसलिए सरकार को पेंशन की राशि में बढ़ोत्तरी करनी चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जाति आधारित गणना को लेकर कर्मियों को दी जा रही प्रशिक्षण हुआ संपन्न गणना के प्रथम चरण में 07-21 जनवरी तक नजरी-नक्शा के निर्माण के साथ मकानों का होगा सूचीकरण--बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार सोनपुर--- सोनपुर पी आर कॉलेज में जाति गणना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को ट्रेनरों द्वारा सभी प्रशिक्षण कर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें गांव में प्रत्येक घर का सर्वे करते हुए मकानों को गिनती एवं नगरी नक्शा बनाने का प्रशिक्षण के उपरांत कार्य सौंपा गया है । इस जाति गणना में प्रत्येक वार्ड में 2 गणना ब्लॉक और दो कर्मी नियुक्त किया गया है । इस प्रशिक्षण में सोमवार एवं मंगलवार में कुल 743 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है । एक मैच में 42 कर्मी जिसमें एक पर्यवेक्षक 6 प्रगणक कर्मी रहेंगे । साथ ही 11 फील्ड ट्रेनर रहेंगे जो गणना कर्मियों को सहयोग करेंगे। ग्रामीण इलाकों के लिए 578 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं साथ ही 578 सहायक प्रगणक बनाए गए हैं । 6 गणना ब्लॉक पर 1 सुपरवाइजर बनाया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र में 79 प्रगणक के साथ 15 पर्यवेक्षकों की ट्रेनिंग दिया गया है । इस प्रशिक्षण के दौरान सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने कहा कि किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिये उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।अतएव सभी कर्मी अच्छे ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया है ।ताकि फील्ड में किसी प्रकार की उन्हें परेशानी न हो । बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रशिक्षण के दौरान गणना कार्य मे लगे कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में ट्रेनरों द्वारा पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को बारीकी के साथ जातीय आधारित गणना से संबंधित एक-एक बिंदु पर विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई है । प्रथम चरण में 07-21 जनवरी तक प्रगणक अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में नजरी-नक्शा तैयार कर मकान के सूचीकरण का कार्य सम्पन्न करेंगे। इस प्रशिक्षण में ट्रेनर तारकेश्वर कुमार चौरसिया ,विनोद कुमार, अमित कुमार सिंह, बृजमोहन, निर्भय कुमार सिंह, राजीव रंजन, प्रमोद शर्मा, पंकज कुमार ,रवि रंजन ,मनोज कुमार ने प्रशिक्षण कर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें कई तरह के मार्गदर्शन व सुझाव दिए ।

हुसैनगंज में जातीय जनगणना को लेकर दिया गया प्रशिक्षण हुसैनगंज। बिहार में होने वाले जातीय जनगणना को लेकर मंगलवार को संबंधित कर्मियों व अधिकारियों को एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुवात प्रखंड प्रमुख आशिया खातून व बीडीओ राकेश कुमार चौबे ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित कर्मियों को जनगणना से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एक वार्ड के लिए एक पर्यवेक्षक होंगे जिनके साथ दो प्रगणक होंगे। एक पर्यवेक्षक को 3 वार्ड की जिम्मेदारी होगी। मौके पर ट्रेनर नाजिर हुसैन, नाजिर बाबूचंद रजक, हरेंद्र शर्मा, बशीर खान, संजीव कुमार सिंह, विनय पाठक, प्रशांत राय, प्रमोद शर्मा, मुकेश चौबे, ब्रजेंद्र यादव व संदीप मिश्र समेत अन्य कर्मी व अधिकारी उपस्थित रहे।