नव वर्ष पर सोनपुर के श्री हरिहर साईं मंदिर में जुटा श्रद्धालुओं की भीड़ सोनपुर---नव वर्ष के अवसर पर सोनपुर के पावन भूमि पर हरिहर साईं धाम मंदिर में भव्य और आकर्षक ढंग से सजाकर हरिहर साईं के पूजा अर्चना विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं नर किया वहीं इस हरिहर साईं के दर्शन के लिए नववर्ष के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण वहां पहुंचकर घर में सुख शांति अमन चैन की दुआएं हरिहर साई से की । बिहार सरकार के विशेष सचिव सह श्री राम कथा के मर्मज्ञ डॉ उपेंद्रनाथ पांडे के द्वारा श्री राम के व्यक्तित्व और कृतित्व के जानकारी देते हुए कहा कि मनुष्य को राम के आदर्श पर चलने की जरूरत है । आज कल स्वार्थ के कारण लोग एक दूसरे के साथ द्वेष घृणा क्रोध लालच यहां तक कि भाई भाई ने दुश्मन जैसा व्यवहार एक दूसरे करते हैं । जब मनुष्य के जीवन में सगे सम्बंधी और ईश्वर के प्रति प्रेम नहीं है तो वह जीवन पशु के समान है। उन्होंने कहा कि रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है और हमें लोभ लालच को परित्याग कर मनुष्य जन्म में आकर प्रेम बनाए रखने की प्रेरणा देती है । नववर्ष के अवसर पर सद्गुरु साईनाथ में भजन सरोज तिवारी व लालगंज के सुमन सिंह ने साईं भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया । साईं धाम के देखने के लिए सोनपुर ही नहीं बल्कि वैशाली, छपरा ,राजधानी के साथ अन्य जिले के लोग आकर हरिहर साईं धाम का दर्शन कर अपने जीवन को कृत्य करते हैं ।