सोनपुर के धरती पर 3 जनवरी को आ रहे जेपी नड्डा,11:30 बजे जेपी नड्डा करेंगे बाबा हरिहरनाथ के पूजा अर्चना सोनपुर-- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मंगलवार को सोनपुर आगमण को लेकर सारी तैयारी पुरी कर ली गई।इस संबंध मे सारण जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के अध्यक्षता मे सोनपुर नगर के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद 19 के आवास पर पिछले दिनो हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयो के बैठक मे तैयारी कार्यक्रम का रूप रेखा के तहत हर कार्यक्रम पूरी हो चुकी है । जिसमे जगह- जगह पर तोरण द्वार,बैनर, झंडा लगाया गया है।हर कार्य को पूर्ण करने हेतू स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।।उक्त बात की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के समय मे आशिक संशोधन हुआ है जिसके तहत अब वे मंगलवार को पटना एयरपोर्ट से जेपी सेतू के रास्ते सुबह 11 बजे बजरंग चौक पहुचेगे । जहा भाजपा कार्य कर्ताओ नेताओ द्वारा स्वागत किया जाएगा,तत्पश्चात वे भरपुरा,पहाङीचक,नगर के ग्रामीण कार्यकर्ताओ से मिलते हुए, 11:30 बजे हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा हरिहरनाथ का पुजन व दर्शन करेगे। पुजनो उपरात गज ग्राह के रास्ते महेश्वर चौक स्थित शहिद महेशवर सिह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगे उसके बाद नगर के आननपुर के रास्ते नई गंडक पुल होते हुए हाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगे।
