सोनपुर नगर पंचायत के रजिस्ट्री बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा का उद्घाटन शुक्रवार के दिन विधि विधान के साथ शाखा का उद्घाटन बैंक के जोनल हेड संदीप गौतम ने इसका शुभारंभ किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि सारण जिले में यह पाँचवे शाखा कार्यालय खोला गया है । इस शाखा के खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को बैंक से संबंधित कार्यों के लिए काफी सुविधा मिलेगी । इस मौके पर क्लस्टर हेड प्रदीप गोपाल कुमार, शाखा प्रबंधक अभिनय निशांत ,उप शाखा प्रबंधक अमिताभ सिंह ,कैशियर राहुल कुमार चौबे सहित अन्य कर्मी व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
