Transcript Unavailable.

विद्युत विभाग के एसडीओ ने दुर्गा पूजा पंडाल का विधुत संबंधित कार्यो के लेकर किया औचक निरीक्षण सोनपुर । विद्युत विभाग के एसडीओ शंभु कुमार ,जेई सुरज कुमार ,विद्युत कर्मी कुमार तेजस्वी ,बबन सिंह,ने सोनपुर थाना क्षेत्र विभिन्न मां दुर्गा के प्रतिमा स्थलों पर लगाई गई लाइटिंग की विधि व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पूजा समिति सदस्यों को कई तरह की सुझाव व निर्देश दिए साथ ही पूजा समिति सदस्यों को अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेने का आदेश देते हुए तीन दिन के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन पूजा पंडाल सहित पूजा क्षेत्र स्थलों पर लाइटिंग की व्यवस्था सुचारू रूप से हो इसके लेकर विद्युत कनेक्शन दी जा रही है । इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि शनिवार के दिन कुल 17 जगह पर अस्थाई विद्युत कनेक्शन पूजा पंडाल में दी गई है साथ ही उन्हें विधुत से संबंधित कई तरह की सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि कोई भी पूजा समिति अगर पूजा पंडाल में अवैध तरीके से विधुत का उपयोग करते पकड़े गए तो उन पर कानून कारवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल में औचक निरीक्षण करते हुए विद्युत संबंधित जांच पड़ताल की जाएगी। जेई सूरज कुमार ने कहा कि कोई भी पूजा समिति या लाइटिंग मैन मोटा व नये तारों का पूजा क्षेत्र में उपयोग करेगे । कटे टूटे तार का प्रयोग नही करेगे ।

माँ के पट खुलते ही दर्शन को श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ मंदिरों और पंडालों में देखने को मिली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में आग से बचाव,सुरक्षा ,सावधानी के लिए जन जागरुकता अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में अनुमंडल कार्यालय स्थित अग्निशमन कार्यालय सोनपुर से जागरुकता रथ को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किए गए पूजा पंडाल में पहुंचकर लोगों को आग से बचाव, सुरक्षा के लेकर जन जागरूकता अभियान के तहत सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह, जिला अग्निशमन विभाग पदाधिकारी अमिश राय ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को शनिवार को रवाना किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हम जानेंगे - बकरी के घर को साफ़ रखना क्यों जरूरी है ? अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

घर से बाहर पंडाल घूमने जाने के बहाने बाहर गए दो लोगों में से एक की हत्या का मामला सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता विकास कुमार जानकारी दे रहे हैं की परसा बाजार स्थित हाई स्कूल चौक पर लाखो की लागत से लगा स्ट्रीट लाईट शोभा की वस्तु बना हुआ है। दुर्गापूजा के अवसर पर भी यह लाईट रोशनी नहीं बिखेर रहा है। जिसके कारण यहाँ के स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है

सोनपुर भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार 1.1.2024 के आधार पर निर्वाचन सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत सोनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे सोनपुर अनुमंडल अवर निर्वाचन पदाधिकारी अखलाक अंसारी ,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डाॅ सुदर्शन कुमार ,अनुमंडल कर्मी जीतेंद्र कुमार , संजय कुमार, संजेश कुमार ,खुर्शीद आलम अन्य कर्मियों के साथ प्रखंड/नगर पंचायत अंतर्गत सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी व बीएलओ उपस्थित रहे। सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी,बीएलओ को निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी पहलुओ को अवर निर्वाची पदाधिकारी ने बताते हुए कहा कि मतदाता सूची का प्रारूप का प्रकाशन 27 .10 .23 को होगा। सभी कार्यो को स-समय निष्पादन करने हेतु निदेशित किया ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

नवरात्रि में दुर्गा पूजा में किसी प्रकार के आम जनता के साथ अप्रिय घटना ना हो इसके लेकर विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक , डीएसपी नवल किशोर के नेतृत्व में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ,हरिहरनाथ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार तिवारी, पहलेजा घाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ,नयागांव थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने सोनपुर थाना क्षेत्र से लेकर हरिहरनाथ थाना क्षेत्र ,पहलेजा ओपी क्षेत्र ,नयागांव थाना क्षेत्र में स्थापित माँ दुर्गा के प्रतिमा स्थलों पर पहुँच कर दर्जन से अधिक जगहों पर पैदल व बाइक से फ्लैग मार्च किया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर में रावण वध कार्यक्रम की तैयारी के लेकर कारीगर से लेकर रावण वध कार्यक्रम के समिति सदस्यों ने दिन रात मेहनत कर तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए राजीव मुनमुन ने बताया कि रावण वध कार्यक्रम सोनपुर के अंग्रेजी बाजार मैदान में 24.10 .23 को संध्या 4:00 बजे होगा । जिसमे गणमान्य लोग व दर्शकगण हजारों की संख्या में पहुंचकर श्री राम के साथ रावण की लड़ाई और अंत में श्री राम के द्वारा रावण वध का कार्यक्रम का आंखों देखी हाल देखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कम्युनिटी पुलिस सोनपुर के सदस्यों के साथ शिक्षक कॉलोनी में शुक्रवार को सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने कम्युनिटी पुलिस के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए दुर्गा पूजा एवं रावण वध में विधि- व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण में प्रशासन के सहयोग में निःस्वार्थ सक्रिय भूमिका में रहने के साथ कई दिशा निर्देश देते हुए सुझाव भी दिए । इस बैठक में उपस्थित कम्युनिटी पुलिस संयोजक राजीव मुनमुन, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राय ,लग्नदेव राय, टुनटुन कुमार सिंह ,ललित शर्मा, सिंह,विक्रम कुमार, राजू जी, अजयकुमार ,गौतम ,रिजवान, फरोज कुमार,चुनचुन सिंह, कुणाल सिंह,लाला कुमार,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।