विद्युत विभाग के एसडीओ ने दुर्गा पूजा पंडाल का विधुत संबंधित कार्यो के लेकर किया औचक निरीक्षण सोनपुर । विद्युत विभाग के एसडीओ शंभु कुमार ,जेई सुरज कुमार ,विद्युत कर्मी कुमार तेजस्वी ,बबन सिंह,ने सोनपुर थाना क्षेत्र विभिन्न मां दुर्गा के प्रतिमा स्थलों पर लगाई गई लाइटिंग की विधि व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पूजा समिति सदस्यों को कई तरह की सुझाव व निर्देश दिए साथ ही पूजा समिति सदस्यों को अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेने का आदेश देते हुए तीन दिन के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन पूजा पंडाल सहित पूजा क्षेत्र स्थलों पर लाइटिंग की व्यवस्था सुचारू रूप से हो इसके लेकर विद्युत कनेक्शन दी जा रही है । इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि शनिवार के दिन कुल 17 जगह पर अस्थाई विद्युत कनेक्शन पूजा पंडाल में दी गई है साथ ही उन्हें विधुत से संबंधित कई तरह की सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि कोई भी पूजा समिति अगर पूजा पंडाल में अवैध तरीके से विधुत का उपयोग करते पकड़े गए तो उन पर कानून कारवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल में औचक निरीक्षण करते हुए विद्युत संबंधित जांच पड़ताल की जाएगी। जेई सूरज कुमार ने कहा कि कोई भी पूजा समिति या लाइटिंग मैन मोटा व नये तारों का पूजा क्षेत्र में उपयोग करेगे । कटे टूटे तार का प्रयोग नही करेगे ।