सोनपुर भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार 1.1.2024 के आधार पर निर्वाचन सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत सोनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे सोनपुर अनुमंडल अवर निर्वाचन पदाधिकारी अखलाक अंसारी ,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डाॅ सुदर्शन कुमार ,अनुमंडल कर्मी जीतेंद्र कुमार , संजय कुमार, संजेश कुमार ,खुर्शीद आलम अन्य कर्मियों के साथ प्रखंड/नगर पंचायत अंतर्गत सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी व बीएलओ उपस्थित रहे। सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी,बीएलओ को निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी पहलुओ को अवर निर्वाची पदाधिकारी ने बताते हुए कहा कि मतदाता सूची का प्रारूप का प्रकाशन 27 .10 .23 को होगा। सभी कार्यो को स-समय निष्पादन करने हेतु निदेशित किया ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें