सोनपुर में रावण वध कार्यक्रम की तैयारी के लेकर कारीगर से लेकर रावण वध कार्यक्रम के समिति सदस्यों ने दिन रात मेहनत कर तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए राजीव मुनमुन ने बताया कि रावण वध कार्यक्रम सोनपुर के अंग्रेजी बाजार मैदान में 24.10 .23 को संध्या 4:00 बजे होगा । जिसमे गणमान्य लोग व दर्शकगण हजारों की संख्या में पहुंचकर श्री राम के साथ रावण की लड़ाई और अंत में श्री राम के द्वारा रावण वध का कार्यक्रम का आंखों देखी हाल देखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कम्युनिटी पुलिस सोनपुर के सदस्यों के साथ शिक्षक कॉलोनी में शुक्रवार को सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने कम्युनिटी पुलिस के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए दुर्गा पूजा एवं रावण वध में विधि- व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण में प्रशासन के सहयोग में निःस्वार्थ सक्रिय भूमिका में रहने के साथ कई दिशा निर्देश देते हुए सुझाव भी दिए । इस बैठक में उपस्थित कम्युनिटी पुलिस संयोजक राजीव मुनमुन, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राय ,लग्नदेव राय, टुनटुन कुमार सिंह ,ललित शर्मा, सिंह,विक्रम कुमार, राजू जी, अजयकुमार ,गौतम ,रिजवान, फरोज कुमार,चुनचुन सिंह, कुणाल सिंह,लाला कुमार,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
