विजय सत्य की हुई हमेशा, हारी सदा बुराई है ! आया पर्व दशहरा बतलाता, करना सदा भलाई है !! साथियों, भारत एक त्यौहारों का देश है और यहां पर कई प्रकार के त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाये जाते हैं। सभी त्योहारों के पीछे कोई विशेष महत्व होता है। इन्हीं त्यौहारों में दशहरा भी एक मुख्य त्यौहार है। यह त्यौहार हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के त्योहारों में दशहरा का त्यौहार मनाने के पीछे भी एक मुख्य कारण है। क्योंकि इस दिन से पहले मां दुर्गा ने लगातार नौ दिनों तक महिषासुर से युद्ध किया था और इसी दिन इसका वध किया था। | इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने ने भी लंका के राजा रावण का वध किया था तब से इस विजय स्मृति को विजयादशमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है | दशहरा प्रतीक है बुराई पर अच्छाई की जीत का, अहंकार के पराजय का और दुनियाँ में सत्य के महत्व को दर्शाने का। दोस्तों आइए आज के दिन हम शपथ लें .. अपने जीवन में लोभ, लालच और अत्याचारी वृत्तियों को त्यागकर, क्षमारूपी बन कर जीवन जियेंगे। दशहरा के इस पावन अवसर पर आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की और से विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

चुनाव का माहौल देखरकर जनता भी उत्साहित है कि वह एक बार फिर उसके अपने हितों के लिए काम करने वाली सरकार का चुनाव करेगी। जनता उत्साहित भले ही हो कि उसके लिए काम करने वाली सरकार का चुनाव हो रहा है, लेकिन इसमें उसकी भागीदारी नहीं के बराबर है। अगर भागीदारी होती तो राजनीतिक दल उनकी पसंद के उम्मीदवारों को मैदान में उतारते, लेकिन यहां तो हालात ऐसे हैं कि जो भी चुनाव जिता सके उसे उम्मीदवार बना दिया जा रहा है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीवदास साहू ,टमाटर की खेती के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है । टमाटर के उन्नत किस्म और इसके उपचार की अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

Transcript Unavailable.

दिघवार प्रखंड से अजय कुमार की रिपोर्ट।आयुष्मान कार्ड गरीबों के लिए वरदान- विनय शारदीय नवरात्र के अवसर पर मथुरेश्वर नाथ मंदिर हराजी के प्रांगण में मां दुर्गा की पूजा और आराधना चल रही है। वहीं दूसरी ओर वास्तु विहार के सौजन्य से आयुष्मान कार्ड एवं डिजिटल हेल्थ कार्ड भी ग्रामीणों का बनवाया जा रहा है। वास्तु विहार के M.D विनय तिवारी ने बताया कि यह कार्य तीन दिनों यानी दशहरा तक चलेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों का कार्ड बन सके और गरीबो को अपना इलाज कराने में आसानी हो सके।इस कार्य को संपन्न कराने में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राजवंशी राय, मथुरा राय, समाजसेवी श्री भगवान सिंह, सचिवालय सहायक रणंजय कुमार, विनोद कर्ण तिवारी (पत्रकार), आदर्श प्रदुम के साथ-साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय में पढ़ने वाले लड़के एवं लड़कियां आदित्य राज, नीरज, अनुराग सूरज एवं सोनाली, शेफाली, शिवानी, बबली,कृति, कोमल, ज्योति का कार्य सराहनीय रहा।

दिघवार प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट। शायद नवरात्र को लेकर प्रशासन के चौक से बांदा व्यवस्था आर्मी हो या दिघवारा प्रखंड के बाजार हो हर चौक चौराहे पर प्रशासन की गति टीम एवं हर चौक चौराहे पर पुलिस के गतिविधि देखी जा सकती है। अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें या डाउनलोड करें।

मां दुर्गा के पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उभड़ी भीड़ सोनपुर । दुर्गा पूजा को लेकर सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चहल-पहल बनी हुई है। डुमरी बुजुर्ग में सप्तमी तिथि को लेकर माँ कालरात्रि स्थान में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लग गया। नवरात्र में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा करने का विशेष महत्व है। नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की गयी । डुमरी बुजुर्ग स्थित महाकाल रात्रि मंदिर के पुजारी बृजेश आनंद मिश्र व सोना बाबा बताते हैं की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। तंत्र मंत्र के साधक मां कालरात्रि की विशेष रूप से पूजा करते हैं। वहीं, मां काली की आराधना करने से व्यक्ति भयमुक्त हो जाता है। साथ ही यह भी माना गया है कि मां काली अपने भक्तों की अकाल मृत्यु से रक्षा करती हैं। पुजारी ने बताया कि नवरात्र की सप्तमी तिथि की पूजा नवरात्र अन्य दिनों की तरह ही कर सकते हैं, लेकिन मां काली की उपासना करने के लिए सबसे उपयुक्त समय मध्य रात्रि का माना गया है। माँ दुर्गा के पूजा पंडाल में स्थापित माँ दुर्गा का पट शनिवार को पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व विधिवत पूजा अर्चना के बाद शंख, ढोल ,नगाड़े बजाकर सोनपुर के गोला बाजार, महेश्वरी चौक ,रजिस्ट्री बाजार, भरपुरा समाधि स्थल, भरपुर मार्केट, भरपुरा महारानी चौक ,सबलपुर कचहरी बाजार ,नई बाजार, नयागांव बाजार ,परमानंदपुर बाजार ,कसमर बाजार,शिकारपुर, कल्याणपुर सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों मां दुर्गा के प्रतिमा का पट खोला गया । माता की भव्य प्रतिमा का पट खुलने के बाद माँ दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालु व भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के दर्शन के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में आये सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने माता के जयकारे लगाते हुए माता के जयकारों से पूरा पूजा पंडाल गूँजमान हो उठा। श्रद्धालु भक्त माता की दर्शन कर पुजा अर्चना कर अपने तथा अपने परिवार के लिए मंगलकामना हेतु आशिर्वाद मांगा । पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पुजा करने आये श्रद्धालु भक्तों के सुविधा को ख्याल रखते हुए उनके सहयोग के लिए पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे । वही दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह से चाक चौबंद व्यवस्था के साथ हर पूजा पंडाल के स्थलों का निरीक्षण करते हुए पूजा समिति सदस्यों को कई दिशा निर्देश देते रहे।

दरियापुर और आनंदपुर का फाटक खुलते ही लोगों में खुशी की लहर सोनपुर । सोनपुर अनुमंडल के दरियापुर व सोनपुर प्रखण्ड के हल्दीया चवर के ग्रामीणों ने मानपुरा ,दरिहारा ,टारवा मंगरपाल ,बारवे बजहिया परसौना पंचायत और सोनपुर प्रखण्ड के कल्याणपुर ,शिकारपुर परमानंदपुर ,दुधेला सहित अनेक पंचायत के लोगो ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के आवास पर पहुँच कर आग्रह किया था क़ी दरियापुर और आनंदपुर का फाटक खोलवा दिया जाय । फाटक बंद हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है । इस फाटक के खुल जाने से हज़ारो किसानो को फयदा होगा ।जिसके बाद सांसद रूडी ने जल संसाधन मंत्री संजय झा और जल सांसधान स्कूटीब इंजीनियर और चीफ इंजीनियर अशोक कुमार से बात कर और पत्र लिखकर फाटक खोलवाने की बात कही थी जिसके बाद शनिवार को फाटक खुल गया । फाटक खुलते ही लोगों में खुशी की लाहर दौड़ गई। फाटक खुलवाने के वक्त सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह साहित अन्यजनप्रतिनिधि ,समाज सेवी मौजूद रहे। इस मौके पर राकेश सिंह ने कहा कि सोनपुर के तीनो पंचायत और दरियापुर के भी कई पंचायत के किसानो को फाटक खुलने से अब लाभ होगा और खेत में जमे पानी निकल जाने से समय पर खेती हो सकेगा । फाटक खुलने व बंद होने से किसानों एवं ग्रामीणों को फायदा होगा । ग्रामीणों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी को और जल संसाधन मंत्री संजय झा को इसके लिए धन्यवाद दिया ।