दरियापुर और आनंदपुर का फाटक खुलते ही लोगों में खुशी की लहर सोनपुर । सोनपुर अनुमंडल के दरियापुर व सोनपुर प्रखण्ड के हल्दीया चवर के ग्रामीणों ने मानपुरा ,दरिहारा ,टारवा मंगरपाल ,बारवे बजहिया परसौना पंचायत और सोनपुर प्रखण्ड के कल्याणपुर ,शिकारपुर परमानंदपुर ,दुधेला सहित अनेक पंचायत के लोगो ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के आवास पर पहुँच कर आग्रह किया था क़ी दरियापुर और आनंदपुर का फाटक खोलवा दिया जाय । फाटक बंद हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है । इस फाटक के खुल जाने से हज़ारो किसानो को फयदा होगा ।जिसके बाद सांसद रूडी ने जल संसाधन मंत्री संजय झा और जल सांसधान स्कूटीब इंजीनियर और चीफ इंजीनियर अशोक कुमार से बात कर और पत्र लिखकर फाटक खोलवाने की बात कही थी जिसके बाद शनिवार को फाटक खुल गया । फाटक खुलते ही लोगों में खुशी की लाहर दौड़ गई। फाटक खुलवाने के वक्त सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह साहित अन्यजनप्रतिनिधि ,समाज सेवी मौजूद रहे। इस मौके पर राकेश सिंह ने कहा कि सोनपुर के तीनो पंचायत और दरियापुर के भी कई पंचायत के किसानो को फाटक खुलने से अब लाभ होगा और खेत में जमे पानी निकल जाने से समय पर खेती हो सकेगा । फाटक खुलने व बंद होने से किसानों एवं ग्रामीणों को फायदा होगा । ग्रामीणों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी को और जल संसाधन मंत्री संजय झा को इसके लिए धन्यवाद दिया ।
