आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

शारदीय नवरात्र के दशमें दिन सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच नयागांव स्टेडियम एवं सोनपुर अंग्रेजी बाजार में रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया मंगलवार को किया गया । जहां रावण दहन से पूर्व भगवान श्री राम, देवी सीता, लक्ष्मण और राम भक्त हनुमान की भूमिका निभाने रहे कलाकारों की आरती सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि ,परसा विधायक छोटे लाल राय ने उतारी फिर श्री राम ने रावण को पुतला दहन किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में आग से बचाव,सुरक्षा ,सावधानी के लिए जन जागरुकता अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में अनुमंडल कार्यालय स्थित अग्निशमन कार्यालय सोनपुर से जागरुकता रथ को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किए गए पूजा पंडाल में पहुंचकर लोगों को आग से बचाव, सुरक्षा के लेकर जन जागरूकता अभियान के तहत सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह, जिला अग्निशमन विभाग पदाधिकारी अमिश राय ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को शनिवार को रवाना किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

सोनपुर हरिहरनाथ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार तिवारी ने अपने दल बल के साथ सबलपुर हस्ती टोला में पहुंचकर लूटकांड के मामले में 2 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पर पहुंच कर इश्तेहार चिपकाया गया है । इस बात की जानकारी देते हुए हरिहरनाथ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि लूटकांड में 2 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सबलपुर हस्ती टोला के राजन राय पिता ब्रह्मनाथ राय के घर पर ढोल नगाड़ा बजाते हुए ग्रामीणों की उपस्थिति में इश्तेहार चिपकाया गया है । उन्होंने कहा कि इश्तेहार चिपकाने के बाद आरोपी अगर न्यायालय में आत्म समर्पण नहीं करता है तो न्यायलय के आदेश पर घर के कुर्की जप्ती की जाएगी ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार 1.1.2024 के आधार पर निर्वाचन सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत सोनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे सोनपुर अनुमंडल अवर निर्वाचन पदाधिकारी अखलाक अंसारी ,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डाॅ सुदर्शन कुमार ,अनुमंडल कर्मी जीतेंद्र कुमार , संजय कुमार, संजेश कुमार ,खुर्शीद आलम अन्य कर्मियों के साथ प्रखंड/नगर पंचायत अंतर्गत सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी व बीएलओ उपस्थित रहे। सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी,बीएलओ को निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी पहलुओ को अवर निर्वाची पदाधिकारी ने बताते हुए कहा कि मतदाता सूची का प्रारूप का प्रकाशन 27 .10 .23 को होगा। सभी कार्यो को स-समय निष्पादन करने हेतु निदेशित किया ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

नवरात्रि में दुर्गा पूजा में किसी प्रकार के आम जनता के साथ अप्रिय घटना ना हो इसके लेकर विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक , डीएसपी नवल किशोर के नेतृत्व में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ,हरिहरनाथ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार तिवारी, पहलेजा घाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ,नयागांव थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने सोनपुर थाना क्षेत्र से लेकर हरिहरनाथ थाना क्षेत्र ,पहलेजा ओपी क्षेत्र ,नयागांव थाना क्षेत्र में स्थापित माँ दुर्गा के प्रतिमा स्थलों पर पहुँच कर दर्जन से अधिक जगहों पर पैदल व बाइक से फ्लैग मार्च किया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी क्रम में यहां के परमानंदपुर के मुरथान गांव में चोरी की घटना घटित हुई। इस दौरान चोरों ने घर के छत से सीढ़ी होते हुए अंदर प्रवेश किया और नकद तथा जेवर चोरी कर फरार हो गया। इस मामले में वहां के राज किशोर सिंह की पत्नी अमरावती देवी ने सोनपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है। प्राथमिक में कहा गया है कि उनके घर का निर्माण चल रहा है और उन्होंने जमीन बिक्री के लिए 38000/- बयाना लेकर घर में रखा था इसी दौरान चोरों ने उक्त राशि तथा पर्स में रखा हुआ कान का झुमका एवं पायल गायब कर दिया। आभूषण का मूल्य लगभग 27000 /-रुपए बताया गया है। इस तरह चोरों ने उक्त महिला के घर से नगद तथा जेवर को मिलाकर 65000 /-का सामान गायब कर दिया। पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की तहकीकात में जुट गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर में रावण वध कार्यक्रम की तैयारी के लेकर कारीगर से लेकर रावण वध कार्यक्रम के समिति सदस्यों ने दिन रात मेहनत कर तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए राजीव मुनमुन ने बताया कि रावण वध कार्यक्रम सोनपुर के अंग्रेजी बाजार मैदान में 24.10 .23 को संध्या 4:00 बजे होगा । जिसमे गणमान्य लोग व दर्शकगण हजारों की संख्या में पहुंचकर श्री राम के साथ रावण की लड़ाई और अंत में श्री राम के द्वारा रावण वध का कार्यक्रम का आंखों देखी हाल देखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कम्युनिटी पुलिस सोनपुर के सदस्यों के साथ शिक्षक कॉलोनी में शुक्रवार को सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने कम्युनिटी पुलिस के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए दुर्गा पूजा एवं रावण वध में विधि- व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण में प्रशासन के सहयोग में निःस्वार्थ सक्रिय भूमिका में रहने के साथ कई दिशा निर्देश देते हुए सुझाव भी दिए । इस बैठक में उपस्थित कम्युनिटी पुलिस संयोजक राजीव मुनमुन, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राय ,लग्नदेव राय, टुनटुन कुमार सिंह ,ललित शर्मा, सिंह,विक्रम कुमार, राजू जी, अजयकुमार ,गौतम ,रिजवान, फरोज कुमार,चुनचुन सिंह, कुणाल सिंह,लाला कुमार,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी क्लिक करें