सोनपुर हरिहरनाथ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार तिवारी ने अपने दल बल के साथ सबलपुर हस्ती टोला में पहुंचकर लूटकांड के मामले में 2 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पर पहुंच कर इश्तेहार चिपकाया गया है । इस बात की जानकारी देते हुए हरिहरनाथ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि लूटकांड में 2 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सबलपुर हस्ती टोला के राजन राय पिता ब्रह्मनाथ राय के घर पर ढोल नगाड़ा बजाते हुए ग्रामीणों की उपस्थिति में इश्तेहार चिपकाया गया है । उन्होंने कहा कि इश्तेहार चिपकाने के बाद आरोपी अगर न्यायालय में आत्म समर्पण नहीं करता है तो न्यायलय के आदेश पर घर के कुर्की जप्ती की जाएगी ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
