Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सरन जिला के सोनपुर प्रखंड से रीना कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम कहती है की सबिता देवी जानना चाहती है कि अक्टूबर माह में कौन-कौन सी फल और सब्जियाँ लगा सकते हैं

बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से रीना कुमारी के साथ स्वाति देवी पूछ रही हैं की पोषण बगीचा में कितने तरह के सब्जी और फल लगा सकते हैं

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

Transcript Unavailable.

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के प्रसिद्ध श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर में भगवान के गर्भ गृह का पट 28 अक्टूबर को सायं चार बजे से बन्द हो कर अगले दिन 29 अक्टूबर को पांच बजे सुबह विशेष अभिषेक और नित्याराधन उपरान्त श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। आश्विन शुक्ल पूर्णिमा शनिवार 28 अक्टूबर 2023 को रात्रि 1 बजकर 5 मिनट पर चन्द्रग्रहण लग रहा है। रात्रि 1 बजकर 44 मिनट पर चन्द्रग्रहण का मध्य तथा रात्रि 2 बजकर 24 मिनट पर मोक्ष अर्थात चन्द्रग्रहण समाप्त होगा। उपर्युक्त बातें हरिहर क्षेत्र पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने गुरुवार को कहा कि चन्द्रग्रहण में नौ घंटे पूर्व सूतक काल शुरू होने के कारण श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् में विराजमान श्री गजेन्द्र मोक्ष भगवान, श्री वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी भगवान सहित अन्य मंदिर में स्थापित देवी देवताओं का उस दिन पट द्वरा बंद रहेगा । शरद पूर्णिमा के दिन रात का खास महत्व रहता है और इसे कोजागरी पूर्णिमा,रास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन, रात में चन्द्रमा की किरणों से अमृत बूंद बरसता है और चन्द्रमा की किरणों में दूध के बने खीर रखने से उसमें अमृत गुण आ जाता है। इसलिए खीर को चन्द्रमा की रोशनी में रखकर बाद में उसका सेवन करते हैं। चूंकि शरद पूर्णिमा की रात्रि में चन्द्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होते इसलिए चन्द्र किरणों का शरीर पर पड़ना बहुत ही शुभ माना जाता है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नये हरिहरनाथ ओपी के सबलपुर जाने वाले सड़क मार्ग के बम बम चिमनी भट्ठा के पास मही नदी से पुलिस ने गुरुवार के दिन एक लाश को बरामद किया । जहां मृतक की पहचान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 21 के रामजी पांडे उम्र 35 वर्ष पिता स्वर्गीय राम छवि पांडे के रूप में पहचान हुई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। इस घटना की जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद मंटू कुमार,गोकुल पांडये ने बताया कि रामजी पांडे बुधवार के जब अपने घर रात्रि तक नहीं पहुंचे तो घर के परिजनों ने काफी खोजबीन की, नहीं मिलने के बाद गुरुवार के सुबह राहगीरों ने मही नदी में लोगों ने देखा वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि रामजी पांडे को बुधवार के शाम को हरिहरनाथ मंदिर के पास किसी के नये वाहन के पूजा करते हुए देखे थे । लोगों का कहना है कि रामजी पांडे शौच के लिए गए होंगे और शरीर के साफ करने के दौरान मही नदी में गिर गए होंगे जिसके कारण से उनकी मृत्यु हो गई है। मृतक के 7 लड़की और दो लड़का है जिसमें दो लड़की की शादी हो चुकी है दो लड़का जिसका उम्र 6 साल दूसरा उम्र 3 साल है । वह काफी गरीब परिवार से है और किसी तरह से रामजी पांडे पूजा पाठ करते हुए अपने परिवार का जीवकोपार्जन कर रहे थे । इस घटना के बाद से परिवार जनों के रो- रो के बुरा हाल है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सोनपुर बकाया रुपए मांगे जाने के विवाद में एक युवक को छुड़ा मार कर घायल कर दिया गया। यह घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत मुरथान में गुरुवार को घटित हुई। इस घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। इस घटना में छुड़ा लगने से मुरथान के दिलीप राय पिता स्व नागेश्वर राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने पहुंची उनकी पत्नी तथा मां के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट के दौरान दिलीप राय के पति अनीता देवी के गले में पहने सोने की चेन छीन लिया है । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायल दिलीप राय को इलाज के लिए सोनपुर के अनुमंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। इस मामले में घायल की पत्नी अनीता देवी ने सोनपुर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि सूचक के पति दिलीप राय नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुरनंद सिताबगंज के संजय राय पिता स्व समा राय के यहां बकाया पैसा मांगने गए थे। पैसा मांगने संजय राय पैसा देने से इनकार करते हुए गाली गलौज करने लगा जहां इसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए चाकू से मार कर घायल कर दिया है। पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की तहकीकात करने में जुट गई है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।