Transcript Unavailable.
नवजवान संघर्ष समिति की बैठक
Transcript Unavailable.
अरगड्डा में अवैध रूप से कब्जा अवाशो पर अंकुश लगाने आर चर्चा
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
सुनिए जेंडर हिंसा के खिलाफ चल रहे हमारे इस कार्यक्रम बदलाव का आगाज़ में आज यशस्विनी जी ने उन कानूनों के बारे में बताया जो इस मामले में पीड़ित की मदद कर सकते हैं और बताए उन संगठनों की नाम जो जेंडर-आधारित हिंसा के मामलों में लोगों को कानूनी प्रक्रिया में सहायता करते हैं। आपके विचार में, समाज में जेंडर हिंसा के खिलाफ बदलाव के लिए सबसे बड़ी जरूरत क्या है? जेंडर हिंसा के खिलाफ लड़ाई में कानून कितना महत्वपूर्ण है? क्या आपने कभी जेंडर हिंसा के खिलाफ किसी की मदद की है?
मैक्लुस्कीगंज 12 दिसंबर 2023 फ़ोटो 1 - कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों संग मुखिया सहित अन्य. संकल्प यात्रा के तहत लपरा पंचायत सचिवालय परिसर में हमारा भारत विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से लपरा मुखिया पुतुल देवी उपस्थित थे. ग्रामीणों को संकल्प यात्रा रथ पर लगे स्क्रीन पर विडियो के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया. साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया. उपस्थित ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया. अवसर पर उ म विद्यालय लपरा के छात्राओं ने स्वागत गीत व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. मौके पर मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, लपरा पंचायत सेवक परिक्षित महतो, बासुदेव ठाकुर, पवन साहू, भरत महतो, शिवनारायण लोहरा, रीना देवी, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, प्रकाश यादव, कंचन कुमारी, नेहा प्रसाद, फूलो देवी अन्य मौजूद थे.
मैक्लुस्कीगंज 12 दिसम्बर 2023 चंदवा व चान्हो के तरफ से आये जंगली हांथियों के झुंड ने मचाया उतपात. धान के फसलों को रौंद कर चट कर गये. आसपास के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो से मिली जानकारी के अनुसार दुल्ली गांव के सोमरी देवी, लुकैया में महेंद्र यादव, ननकू महतो, जागो पहान, विजय यादव, बैजनाथ महतो सहित अन्य के खेतों में लगे धन की फसल को रौंद कर चट कर गये. वहीं अम्बा टोंगरी में असनाथ लोहरा के आलू व मक्का सहित विश्वनाथ लोहरा व सोमरा उरांव के धान की फसल को नष्ट कर दिया. मुखिया ने बताया कि हांथियों के गांव में उत्पात मचाने के बाद भी वन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मी क्षेत्र का मुआयना करने नहीं पहुंचा है. झुंड में लगभग 20 हांथी बताये जा रहे है. सूचना के अनुसार गजराज फिलहाल मैक्लुस्कीगंज, चंदवा व चान्हो के बॉर्डर क्षेत्र के जंगल में देर जमाये हुए है.
Transcript Unavailable.
