Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सब्जी फलों के दामों ने लोगों की परेशानी पहले से बड़ा रखी थी दूसरी तरफ आटा दाल तेल के दामों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है ।आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है दरअसल एक तरफ टमाटर और सब्जियों के दामों ने जाएगा पहले ही खराब कर रखा था अब दूसरी तरफ रोजमर्रा के इस्तेमाल में होने वाले चावल आटा दाल तेल और मसालों के दामों में भी तेजी आई है। किराना स्टोर को मिले दामों में अगर बताया जाए तो बीते 3 महीनों से आटा और चावल के दामों में वृद्धि आई है जो आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है तुवर का दाल फिलहाल 180 190 रुपए किलो है इसका दाम पिछले महीने ₹150 से ₹160 किलो था अरहर दाल में भी वृद्धि हुई है चना दाल ₹190 किलो बिक रहा है पहले 150₹ रुपए किलो था। इसी के साथ साथ आटा के दामों में भी वृद्धि हुई है।5 केजी आटा पहले 215 रुपए का था तीन महीने बाद 225 का हो गया इसी तरह से चावल के दामों में भी 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।मसालों में जीरा में 40 फीसदी तक वृद्धि हुई है।पहले जीरा 100 ग्राम 45 का था अब 90 रूपए हो गया है।

Transcript Unavailable.

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित किये जानेवाले झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 में झारखंड की जनजातीय कला-संस्कृति का अद्भुत, अनूठा समागम देखने को मिलेगा। रांची के जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में आयोजित किये जानेवाले दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 72 स्टॉल की प्रदर्शनी लगायी जायेगी, जिनमें जनजातीय समूहों के भी स्टॉल होंगे। 32 जनजातीय समूह के 32 स्टॉल की प्रदर्शनी झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 में राज्य के 32 जनजातीय समूह के 32 स्टॉल की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की ओर से ये स्टॉल लगाये जायेंगे। इसमें राज्य के सभी 32 जन जातियों के कला-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत जनजातीय स्वयं सहायता समूह के 05 स्टॉल भी लगाये जायेंगे। 06 स्टॉल कल्याण विभाग तथा 1-1 स्टॉल खादी और झारक्राफ्ट के भी होंगे। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 में लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी। इसमें कृषि, कल्याण, ग्रामीण विकास, श्रम, शिक्षा, समाज कल्याण आदि से संबंधित योजनाओं के स्टॉल होंगे। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद एवं बिरसा हरित ग्राम अभियान, सारथी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, सर्वंजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा ओवरसीज स्कॉलरशिप स्कीम (एमजीओएस) आदि से सम्बन्धित स्टॉल लगाये जायेंगे, ताकि लोग योजना की जानकारी के साथ-साथ लाभान्वित होने की प्रक्रिया भी जान पायें। इसके अलावा जोहारग्राम, जोबरा, ट्राइबल इंडियन चेंबर एंड इंडस्ट्री, चाला अखड़ा खोरहा, लाइव आर्टिसन और डॉक्टर मनीषा उरांव ओपन फील्ड के भी स्टॉल लगाये जायेंगे।

राँची। राज्य सरकार ने 5 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है। इससे संबंधित अधिसूचना आज शुक्रवार की देर शाम जारी कर दी गई है।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से सोनू तिवारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि झारखण्ड के लगभग आठ लाख किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है। राज्य सरकार के दवारा यह कहा गया है कि जिन किसानो को इस योजना का लाभ नहीं मिला है। उनको लाभ दिया जायेगा।

भारत में आई फ्लू की संख्या में लगातार वृद्धि होते हुए देखा जा रहा है इससे आम जनमानस को सतर्क रहने के जरूरत है। कंजक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. आई फ्लू सिर्फ किसी संक्रमित व्यक्ति की आंख में देखने से नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से भी फैल सकता है. वो तरीके कौन से हैं, इस बारे में जान लीजिए। भारत में कंजक्टिवाइटिस तेजी से फैल रहा है. स्वास्थ्य विभागों द्वारा इससे बचने की एडवाइजरी भी जारी की गई है. 'कंजक्टिवाइटिस, कंजंक्टिवा (आंख का सफेद हिस्सा) की सूजन है. इसे आम भाषा में आई फ्लू के नाम से भी जाना जाता है. यह आंख के सफेद हिस्से और पलकों के अंदर को ढकने वाली एक पतली और पारदर्शी परत को प्रभावित करता है. आई फ्लू को काफी संक्रामक माना जाता है और यह तेजी से फैलता है. खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों और बच्चों में। वायरल कंजक्टिवाइटिस वायरल कंजक्टिवाइटिस सबसे आम प्रकार है और एक वायरस के कारण होता है. यह वायरस संक्रामक होता है और किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने या वायरस से दूषित सतहों को छूने से फैल सकता है. इसके लक्षणों में आंखों का लाल होना, पानी निकलना, खुजली शामिल हैं. वायरल कंजक्टिवाइटिस के लिए कोई विशेष इलाज नहीं है और यह आमतौर पर 1 से 3 हफ्ते के भीतर अपने आप ठीक हो जाता है. हालांकि डॉक्टर्स इसके लिए आई ड्रॉप्स सजेस्ट कर सकते हैं।

रांची। सीसीएल प्रबंधन ने कई डॉक्टरों को एरिया मेडिकल ऑफिसर का चार्ज दिया है इसका आदेश जारी कर दिया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सेंट्रल हॉस्पिटल डकरा की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर थेडोर एक्का को एन के एरिया का एएमओ का चार्ज दिया गया है। इन्हे एनके. जीएम. को रिपोर्ट करने को कहा गया है। सेंट्रल हॉस्पिटल डकरा की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रभा कुमारी को मगध संघमित्रा और आम्रपाली चंद्रगुप्त एरिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है,और वह अस्पताल में तैनात रहेंगी।

रांची। पटना और रांची के बीच सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए जरूरी खबर है। शुक्रवार से पटना और रांची के बीच चलने वाली 22349 और 22350 पटना- रांची- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट बदल जाएगा। अब यह ट्रेन बरकाकाना से मुरी के रास्ते चलेगी और रांची तक जाएगी। फिर इसी रास्ते से होते हुए गया और फिर वहां से पटना आएगी। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से गुरुवार की देर शाम आधिकारिक घोषणा की गई है।