झारखण्ड राज्य के सिमरिया के चतरा जिला से चंचला कुमारी मेरी पंचायत मेरी शक्ति के माध्यम से यह कहती हैं कि लॉकडाउन के कारण उनके भाई और पिता का काम बंद हो गया था। जिस कारण से उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही ख़राब हो गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी माँ और वह दोनों ने मिलकर सिलाई का काम करके और हिम्मत दिखाकर अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधारा

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से रीना वर्मन मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहती है,कि नीलिमा की कहानी से उन्हें प्रेरणा मिली है और अपने अधिकार को पहचानी। वो बताती हैं है कि लॉक डाउन के दौरान उन्होंने 5000 मास्क का वितरण किया ,आस पास की महिलाओं और पुरुष को रोजगार से जोड़ी। उनको प्रेरणा नीलिमा की कहानी सुनने से मिली वो चाहतीं है,कि नीलिमा की कहानी और सुनने को मिले और महिलायें भी अपने अधिकारों को जाने समझे ,महिलायें भी रोजगार करें और इसका श्रोत नीलिमा की कहानी हो।

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के चुरचु प्रखंड से एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि कोरोना वाइरस के कारण लोगो को सरकार के नियमो का पालन करना बहुत जरुरी है। सरकार के नियमों का पालन करते हुए घर में ही रहना चाहिए। अगर किसी को बहुत जरुरत पड़े तभी वह घर से बाहर निकलना सही है।वही बचाव के लिए मास्क का उपयोग करना अति उचित है। वही उनका ये भी कहना है कि लॉकडाउन के कारण कामकाजी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।वही कहती है कि जिसके पास राशन कार्ड है उन्हें राशन दिया जा रहा है लेकिन उससे भी परिवार का पालन करने में दिक्कत हो रही है

झारखंड राज्य के जिला हजारीबाग के इचाक प्रखंड से हेमंती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बोलना चाह रही है कि वे लोग बांस का काम करते हैं। बांस से ही कुछ सामान बनाते हैं जैसे की डोरी टोकरी और उसी से हम अपने और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इसी तरह से हम सब दीदी बैठकर अपने में बातचीत की हम लोग के पैसा जमा और बचत का कार्य करते हैं।इस बात सब दीदियों की सहमति बनी और प्रतिदिन ₹10 जमा हमलोग करने लगे। इन्होने दीदी सब से कहा की अगर हमलोगों में एकता बनाकर रखेंगे तो पैसे जमा होंगे अन्यथा जमा नहीं हो पाएगा।

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से अनिशा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतीं है,कि उन्होंने नीलम की कहानी सुनी है,नीलिमा ने कपड़े कि दुकान खोली और आगे बढ़ी है। नीलिमा अभी मुखिया बनी है, नीलिमा की कहानी से प्रेरित हो कर उन्होंने अपनी राशन कि दुकान को महिला समूह से लोन ले कर आगे बढ़ायीं हैं।

झारखंड के आदर्शग्राम जोरबा की रेशमी देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि वे समूह से जुड़कर काम कर रही हैं।

झारखंड के चतरा से सुषमा एक्का ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि जो भी महिलाएं व्यवसाय करती हैं सभी लोगों को उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए, साथ ही उनका व्यवसाय में स्पोर्ट करने के साथ उन्ही के यहाँ से सामान लेना चाहिए । यदि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होगी तभी वे सामाजिक रूप से भी सशक्त होंगी।

बिहार राज्य से इन्दु सिन्हा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि नीलिमा पांचवी कड़ी में बताया गया कि नीलिमा अपना व्यवसाय सही से नहीं कर पा रही है। इन्दु सिन्हा का कहना है कि महिलाओं के सम्बन्ध में यह धारणा बनी हुई है कि महिलाएं व्यवसाय नहीं चला सकती था महिलाओं को पैसे कमाने की जरुरत नहीं है। ऐसे में पुरुषों को यह सोच बदलना होगा महिलाएं हर काम कर सकती हैं जो एक पुरुष कर सकता है।