झारखण्ड राज्य के जिला हजारीबाग के प्रखंड चुरचू से उषा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि ट्रांसजेंडर के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आया है। लोग ट्रांसजेंडर के प्रति अला से सोचते थे। जिस तरह समाज में महिला या पुरुष की समस्याओं को,उनके काम को समझा जाता है या उस पर विचार किया जाता है उस तरह से ट्रांसजेंडर की समस्याओं को नहीं समझते थे। लेकिन अभी जिस तरह से जेंडर के मुद्दों के प्रति जानकारी मिल रही है। तब से लोग उनके मुद्दों को समझने का प्रयास कर रहे है और अभी ट्रांसजेंडर के प्रति लोग अच्छे से व्यवहार कर रहे है एवं समाज में उन्हें मान सम्मान दिया जा रहा है। इस प्रकार से समुदाय में एक अच्छा पहल देखने को मिल रहा है। इसी प्रकार से समुदाय में हमारा भी प्रयास रहेगा की महिला पुरुष के आलावा ट्रांसजेंडर को उनके हक़ और अधिकार मिले और इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहे।

झारखण्ड राज्य के जिला हजारीबाग के पंचायत इंदिरा से सुनीता देवी जो की महिला समिति की कोषाध्यक्ष है मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि घर के कार्य ज्यादा करती है बच्चे पढ़ते है। हां कभी कभी घर के कार्यो में पति सहयोग थोड़ा बहुत कर देते है

झारखण्ड राज्य के जिला हजारीबाग के पंचायत इंदिरा से इंदु शुभानी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि इनकी पत्नी वरद सदस्य है।,पत्नी के कार्यो में सहयोग करते है

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के चुरचू प्रखंड के मालती कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताये की लॉक डाउन के तहत सभी लीडर के जो भी दिकत आई उनके साथ समस्याओं को मिलकर समाधान किये |

जहरखंड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ के चुरचू प्रखंड से मुस्कान कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि लॉकडाउन के कारण पढ़ाई में दिक्कत हो रही है तथा बाहर से सामान लाने में भी परेशानी हो रही है क्योकि बाहर नहीं निकल पा रही है।

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के चुरचू प्रखंड से दिनेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की लॉक डाउन के कारण उनको भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा जैसेकि आने जाने के लिए समस्या हुई और काम बंद हो गया जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर हो गई थी |

जहरखंड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ के चुरचू प्रखंड से चंचला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि लॉकडाउन के कारण खाने -पीने में दिक्कत हो रही है तथा बच्चा को पढ़ाने में भी परेशानी हो रही है।

झारखंड राज्य के इंदिरा पंचयत के वसंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताये की लॉकडाउन के कारण उनको बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है जैसे की बच्चों का ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल नहीं है और रोजगार में भी दिक्कत हो रहा है |

झारखण्ड राज्य के जिला हजारीबाग प्रखंड चुरचू से चांदनी मुर्मू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उन्हें लॉकडाउन में काम करना पड़ता है। उन्हें बहुत कुछ सीखने का मन करता है। इसलिए महिला उथान संस्था के हर एक कार्यक्रम में भाग लेती है और दूसरी लड़कियों को प्रेरित करती है

झारखंड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ के चुरचू प्रखंड से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि नीलिमा की कहानी सुनकर इनके अंदर ताकत आ रही है।वह कहती है कि जिस तरह नीलिमा अपनी पंचायत में काम कर रही है,उसी तरह वह भी कोशिश कर रही है कि उनके गांव में जो भी एसएचजी महिलाये है उनके साथ वह अपने गांव के विकास तथा महिलाओं के मुद्दे पर उनके अधिकार के लिए प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर बात करे।